खेल

पुरुष हॉकी टीम के 17 सदस्यों समेत 34 संक्रमित

Ritisha Jaiswal
22 Jan 2022 3:23 PM IST
पुरुष हॉकी टीम के 17 सदस्यों समेत 34 संक्रमित
x
एफआईएच प्रो हॉकी लीग की तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कोरोना संक्रमण ने बुरी तरह घेर लिया है

एफआईएच प्रो हॉकी लीग की तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कोरोना संक्रमण ने बुरी तरह घेर लिया है। साई सेंटर बंगलूरू में तैयारी कर रही पुरुष हॉकी टीम के 16 सदस्य और एक कोच संक्रमित पाए गए हैं।

यही नहीं इसी सेंटर में जूनियर विश्व कप की तैयारियों में जुटी जूनियर महिला हॉकी टीम की 15 सदस्य संक्रमित पाई गई हैं। वहीं सीनियर महिला हॉकी टीम की दो सदस्य संक्रमित हैं।साई की ओर से बंगलूरू के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में 128 सदस्यों के टेस्ट कराए गए, जिसमें कुल 34 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ संक्रमित निकले हैं। पुरुष हॉकी टीम के संक्रमित निकले सक्षी 17 सदस्यों किसी तरह लक्षण नहीं है।
वहीं अप्रैल में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारियां कर रहीं 15 महिलाओं में 12 को लक्षण हैं जबकि तीन को कोई लक्षण नहीं है। सीनियर महिला हॉकी टीम की एक सदस्य और एक मैस्यूजी को लक्षण हैं। साई ने सभी को एकांतवास में भेजकर उनका उपचार शुरू कर दिया है।


Next Story