खेल
अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज, जानिए कब-कब होंगे मैच?
jantaserishta.com
8 Oct 2025 2:18 PM IST

x
नई दिल्ली: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच बुधवार से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसमें अफगानिस्तानी टीम टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने उतरेगी।
अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2-5 अक्टूबर के बीच खेली गई तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। बांग्लादेश ने पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया, जिसके बाद दूसरा मुकाबला 2 विकेट से जीता।
अफगानिस्तान के पास सीरीज का अंतिम मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने का मौका था, लेकिन बांग्लादेशी टीम ने इस मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
अब दोनों देशों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें अफगानिस्तान के पास टी20 सीरीज की हार का बदला लेने का मौका होगा। सीरीज का पहला मैच 8 अक्टूबर, दूसरा मैच 11 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाना है। सभी मुकाबले अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित होंगे।
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे इतिहास में साल 2014 से अब तक कुल 19 मैच खेले गए हैं, जिसमें बांग्लादेश का पलड़ा भारी रहा है। बांग्लादेशी टीम 11 मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि अफगानिस्तान ने 8 मुकाबले जीते हैं।
अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम :
8 अक्टूबर : पहला वनडे मैच (शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी)
11 अक्टूबर : दूसरा वनडे मैच (शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी)
14 अक्टूबर : तीसरा वनडे मैच (शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी)
बांग्लादेश की टीम: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर), तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नुरुल हसन, हसन महमूद, मोहम्मद नईम, रिशद हुसैन और नाहिद राणा।
अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, बशीर अहमद, एएम गजनफर, इकराम अलीखिल, मोहम्मद सलीम सफी और अब्दुल्ला अहमदजई।
Tagsअफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीजअफगानिस्तानबांग्लादेशAfghanistan-Bangladesh 3-match ODI seriesAfghanistanBangladesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





