खेल

2nd Test: भारत को लगा 2 बड़े झटके, रिद्धिमान साहा और आर अश्विन लौटे वापस

Subhi
4 Dec 2021 4:37 AM GMT
2nd Test: भारत को लगा 2 बड़े झटके, रिद्धिमान साहा और आर अश्विन लौटे वापस
x
Ind vs Nz 2nd Test Day 2 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है।

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे।

दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी
भारत ने पहले दिन के स्कोर 221 रन से आगे खेलना शुरू किया और लगातार दो झटके लगे। एजाज पटेल ने पहले साहा को 27 रन के स्कोर पर lbw किया इसके बाद अगली गेंद पर आर अश्विन को क्लीन बोल्ड कर दिया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई टेस्ट के पहले दिन टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुभमन गिल ने मयंक के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद 44 रन बनाकर गिल आउट हुए फिर पुजारा बिना खाता खोले वापस लौटे। कप्तान कोहली को विवादित फैसले की वजह से शून्य पर आउट होकर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद मयं ने शतक जमाया विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने उनका साथ निभाया। पहले दिन की खेल खत्म होने तक मयंक 120 और साहा 25 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टाम लाथम (कप्तान), विल यंग, डैरिल मिचेल, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, टाम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जेमिसन, टिम साउथी, एजाज पटेल और विलियम समरविले।

Next Story