खेल

2nd Test: दूसरे दिन मयंक के दोहरे शतक की उम्मीद, टीम इंडिया की नजर बड़े स्कोर पर नजर

Subhi
4 Dec 2021 3:51 AM GMT
2nd Test: दूसरे दिन मयंक के दोहरे शतक की उम्मीद, टीम इंडिया की नजर बड़े स्कोर पर नजर
x
Ind vs Nz 2nd Test Day 2 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की नजर बड़े स्कोर पर पहुंचने की होगी।

Ind vs Nz 2nd Test Day 2 भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की नजर बड़े स्कोर पर पहुंचने की होगी। पहले दिन 120 रन बनाकर नाबाद लौटे ओपनर मयंक अग्रवाल दोहरे शतक तक पहुंचना चाहेंगे। भारत ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई टेस्ट के पहले दिन टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुभमन गिल ने मयंक के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद 44 रन बनाकर गिल आउट हुए फिर पुजारा बिना खाता खोले वापस लौटे। कप्तान कोहली को विवादित फैसले की वजह से शून्य पर आउट होकर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद मयंक ने शतक जमाया विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने उनका साथ निभाया। पहले दिन की खेल खत्म होने तक मयंक 120 और साहा 25 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टाम लाथम (कप्तान), विल यंग, डैरिल मिचेल, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, टाम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जेमिसन, टिम साउथी, एजाज पटेल और विलियम समरविले।


Next Story