
x
Mohali मोहाली: भारत ने मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। साउथ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरी है। ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज और एनरिक नोर्त्जे इस मुकाबले में जगह बनाने से चूक गए हैं। वहीं, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त दोगुनी करना चाहेगी। भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम को 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर समेट दिया था। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 101 रन से अपने नाम किया।
मुल्लांपुर के इस मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने 5 मैच अपने नाम किए। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 19 मैच जीते, जबकि 12 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए। इनके अलावा, 1 मैच बेनतीजा रहा।
इस मैच के दौरान हार्दिक पंड्या के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने से महज 1 कदम दूर हैं। अगर वह 100 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो इस फॉर्मेट में '100 विकेट' के साथ '100 छक्के' लगाने वाले पहले भारतीय होंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।
Tagsभारतसाउथ अफ्रीकाटी20 सीरीज 2025-26मुल्लांपुरमहाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियमटॉसगेंदबाजीहार्दिक पंड्या100 विकेट100 छक्केप्लेइंग इलेवनक्रिकेटसीरीज अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





