
रायपुर। 2ND ODI मैच रायपुर में खेला जा रहा है, टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार हो गए है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम में जमा हुए हैं। फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने 207 रन बना ली है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया। साउथ अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर बॉलिंग कर रही है।
वहीं मैच के दौरान एक फैन मैदान में घुस गया था। बाउंसरों ने कंधे में उठाकर युवक को तुरंत मैदान से बाहर निकाला। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है और स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़कों पर कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। तेलीबांधा चौक पर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था।
स्टेडियम में क्रिकेट फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया को चीयर करने के लिए लोग जोर-जोर से हूटिंग कर रहे हैं और अपनी टीम का उत्साह बढ़ा रहे हैं। बच्चे, युवा जर्सी पहनकर, हाथों में झंडे और बैनर लेकर स्टेडियम में जमा हैं। फैन्स की इस ऊर्जा ने पूरे माहौल को क्रिकेट प्रेम और जोश से भर दिया है, जिससे मैच के दौरान स्टेडियम में माहौल बन गया है।





