खेल

DPL में 23 साल के प्रियांश आर्या का कोहराम

Rajesh
31 Aug 2024 1:10 PM GMT
DPL में 23 साल के प्रियांश आर्या का कोहराम
x
Spotrs.खेल: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में 23 साल के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या का कोहराम जारी है। साउथ दिल्ली के इस बल्लेबाज ने शनिवार को नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ युवराज सिंह वाला ऐतिहासिक कारनाम कर दिखाया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में प्रियांश आर्या ने छह गेंदों में छह छक्के लगाए।
एक ओवर में लगाए छह छक्के
साउथ दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। 12वां ओवर नॉर्थ दिल्ली के मनन भारद्वाज ने डाला। पहली ही गेंद पर प्रियांश ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जमाया। वहीं इसके बाद उन्होंने मिड विकेट के ऊपर से गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। तीसरी गेंद पर प्रियांश ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने अगली तीन गेंदों पर भी छक्का लगाए। इसके साथ ही वह युवराज सिंह और रवि शास्त्री जैसे खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गए।
प्रियाशं आर्या की तूफानी पारी
बतौर ओपनर उतरे प्रियांश आर्या ने 50 गेंदों पर 120 रन की पारी खेली। यह उनका दिल्ली प्रीमियर लीग में दूसरा शतक है। 240 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में आर्या ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वह सिद्धार्थ सोलंकी की गेंद पर कैच आउट हुए। प्रियांश को यहां अपने साथी आयूष बदोनी का बखूबी साथ मिला। बदूनी ने महज 55 गेंदों पर 165 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 308 के पार पहुंचाया।
प्रियांश आर्या रन बनाने के मामले में सबसे ऊपर
प्रियांश आर्या दिल्ली प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आठ मैचों में 562 रन बनाए हैं। 195.82 के स्ट्राइक रेट से आर्या ने रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और चार अर्धशतक हैं। वह 40 छक्के और 44 चौके लगा चुके हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग का पहली बार आयोजन हो रहा है जिसमें दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिल रहा है।
Next Story