खेल

भारत में होने वाला 2023 विश्व कप निश्चित रूप से उनकी योजना में शामिल : रॉस टेलर

Ritisha Jaiswal
24 Nov 2020 2:12 PM GMT
भारत में होने वाला 2023 विश्व कप निश्चित रूप से उनकी योजना में शामिल : रॉस टेलर
x
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने मंगलवार को कहा कि भारत में होने वाला 2023 विश्व कप निश्चित रूप से उनकी योजना में शामिल है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने मंगलवार को कहा कि भारत में होने वाला 2023 विश्व कप निश्चित रूप से उनकी योजना में शामिल है क्योंकि कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के बाद वह अपने लक्ष्य में अपने करियर को लंबा करने की उम्मीद लगाए हैं। टेलर ने हालांकि स्वीकार किया कि तीन और साल खेलना उनके लिए चुनौती होगी जिसके बाद वह विश्व कप से अलविदा कहना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2023 विश्व कप पहले फरवरी और मार्च में होना था और अब विश्व कप अक्टूबर और नवंबर 2023 में होगा, जिसके लिए छह या सात महीने और बढ़ गए हैं। आपके छोटे और लंबे समय के लक्ष्य होने चाहिए और वनडे विश्व कप निश्चित रूप से मेरी योजना का हिस्सा है। मुझे इसके लिये शायद चीजों को इसके हिसाब से बदलना होगा। मेरी उम्र भी कम नहीं हो रही। यह मायने नहीं रखता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा या नहीं लेकिन यह निश्चित रूप से मेरे लक्ष्य में से एक है।

Next Story