खेल

2021 T20 World Cup: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के 2021 टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान करने के तुरंत बाद, राशिद खान ने कप्तान के पद से दिया इस्तीफा

Tulsi Rao
9 Sept 2021 11:41 PM IST
2021 T20 World Cup: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के 2021 टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान करने के तुरंत बाद, राशिद खान ने कप्तान के पद से दिया इस्तीफा
x
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही अपने देश के लोगों के लिए परेशान रहने वाले स्टार लेग स्पिनर ने अफगानिस्तान के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Rashid Khan Leaves Captaincy: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही अपने देश के लोगों के लिए परेशान रहने वाले स्टार लेग स्पिनर ने अफगानिस्तान के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया. दरअसल, जैसे ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान किया, राशिद खान ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.

राशिद खान ने कहा, चयन समिति और एसीबी ने एसीबी मीडिया द्वारा घोषित टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है. मैं तत्काल प्रभाव से अफगानिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं. अफगानिस्तान के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रही है


Next Story