खेल

1st Test LIVE: शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर, भारत ने 50 रन पार किया

Subhi
25 Nov 2021 11:04 AM IST
1st Test LIVE: शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर, भारत ने 50 रन पार किया
x
भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है।

भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। भारत को आठवें ओवर में जाकर पहला झटका लगा है। मयंक अग्रवाल काइल जेमिसन का शिकार बन बैठे। मयंक ने 13 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा आए हैं। इस समय पुजारा और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है। नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य राहणे भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर इस मैच से भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

धीमी शुरुआत के बाद भारत ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने 18 ओवर तक एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 35 और चेतेश्वर पुजारा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले 15 तक भारत की धीमी शुरुआत रही है। पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। भारत ने 14 ओवर तक एक विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 16 और चेतेश्वर पुजारा पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को आठवें ओवर में जाकर पहला झटका लगा है। मयंक अग्रवाल काइल जेमिसन का शिकार बन बैठे। मयंक ने 28 गेदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा आए हैं। इस समय पुजारा और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर है।


Next Story