खेल

1st Test LIVE: रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दिलाई पहली सफलता, विल यंग शतक से चूके

Subhi
27 Nov 2021 5:10 AM GMT
1st Test LIVE: रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दिलाई पहली सफलता, विल यंग शतक से चूके
x
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन खेल का खेल शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड को पहला झटका लग गया है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन खेल का खेल शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड को पहला झटका लग गया है। विल यंग शतक बनाने से चूक गए और वह रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर केएस श्रीकर को भरत को कैच दे बैठे। यंग ने 89 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन आए हैं। उनके साथ टॉम लैथम क्रीज पर हैं। टॉम लैथम 50 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए थे।

70 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 161 रन है। विल यंग के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन आए हैं। उनके साथ टॉम लैथम क्रीज पर हैं। लैथम 60 रन और विलियमसन चार रन बनाकर खेल खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड अभी भारत के स्कोर से 184 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष है।
भारत को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। विल यंग शतक बनाने से चूक गए और वह रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर केएस श्रीकर को भरत को कैच दे बैठे। यंग ने 214 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन आए हैं। उनके साथ टॉम लैथम क्रीज पर हैं। टॉम लैथम 50 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
64 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 147 रन है। विल यंग 85 रन पर और टॉम लैथम 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 129 रन से आगे खेलना शुरू कर दिया है। विल यंग 75 ने और टॉम लैथम ने अपनी पारी को 50 रन से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। भारत को अभी भी पहली सफलता की तलाश है। लैथम 164 गेंदों पर अबतक चार चौके जब​कि यंग 180 गेंदों पर 12 चौके लगा चुके हैं।




Next Story