खेल

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगी 1637 लड़के और लड़कियां

Ritisha Jaiswal
6 Feb 2021 6:21 AM GMT
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगी 1637 लड़के और लड़कियां
x
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शनिवार से यहां शुरू होगी जिसकी 145 स्पर्धाओं में चार आयु वर्गों के 1637 लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शनिवार से यहां शुरू होगी जिसकी 145 स्पर्धाओं में चार आयु वर्गों के 1637 लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी। कोविड-19 महामारी के बाद यह देश की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी। इसमें 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। हरियाणा ने सर्वाधिक 159 खिलाड़ी उतारे हैं। उसके बाद तमिलनाडु (150), कर्नाटक (142), राजस्थान (110) और उत्तर प्रदेश (107) का नंबर आता है।


Next Story