विश्व

सिंगापुर: हिंदुओं के खिलाफ हमलों की साजिश रचने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

Neha Dani
25 Nov 2020 3:06 AM GMT
सिंगापुर: हिंदुओं के खिलाफ हमलों की साजिश रचने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
x
सिंगापुर की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बांग्लादेशी शख्स को गिरफ्तार किया है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सिंगापुर की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बांग्लादेशी शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अपने देश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की साजिश रचने के साथ कश्मीर में लड़ने की योजना बना रहा था। सिंगापुर सरकार ने बताया कि हाल में यूरोप में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर 37 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक यह भी है।

सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर समुदायों में अशांति फैलाने वाली पोस्ट की जांच कर इन लोगों को पकड़ा गया। इन में से 14 सिंगापुर के हैं, जबकि 23 विदेशी। विदेशियों में 15 बांग्लादेशी और एक मलयेशियाई भी हैं। वहीं, बांग्लादेश के हिंदुओं के खिलाफ हमलों की साजिश रचने वाला और कश्मीर में लड़ने की योजना बना रहे शख्स की पहचान 26 साल के अहमद फैसल के रूप में हुई है।

आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए इस बांग्लादेशी के पास से फोल्डेबल चाकू भी मिले हैं। फैसल ने जांच में स्वीकार किया कि वह इसका इस्तेमाल बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ करना चाहता था। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि वह कश्मीर जाना चाहता है और इस्लाम के दुश्मनों के खिलाफ लड़ना चाहता है।

खरीदे थे फोल्डेबल चाकू

फैसल 2017 की शुरुआत से निर्माण श्रमिक के रूप में सिंगापुर में काम कर रहा था। 2018 में उसने इस्लामी स्टेट के लिए ऑनलाइन प्रचार प्रसार शुरू कर कट्टरता फैलानी शुरू कर दी। इस माह की दो तारीख को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वह इस्लामी स्टेट से प्रभावित था और सीरियाई सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए सीरिया भी जाना चाहता था। हालांकि, इस्लामी स्टेट के बिखरने के बाद 2019 के मध्य में वह एक अन्य आतंकी संगठन हयात अल-शाम के प्रति निष्ठावान हो गया। उसने इस संगठन के लिए चंदा जुटाने का काम भी किया।


Next Story