- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- वुहान की लैब में विश्व...
वुहान की लैब में विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम, कोरोना की उत्तपत्ति के बारे में खुलकर हुई बात

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| "विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के निरीक्षकों की कोरोना महामारी के स्रोत के साथ ही चीन के एक शहर के लैब से इसके लीक होने संबंधी "दावों" के बारे में चीनी वैज्ञानिकों से विस्तार से बात हुई है." वुहान में इस जांच के प्रमुख ने न्यूज एजेंसी AFP को यह जानकारी दी. पीटर बेन एम्बरेक ने अपने और अपनी WHO की टीम के वुहान लैब (Wuhan lab) के दौरे के एक दिन बाद इंटरव्यू में बताया कि इस बातचीत में वैश्विक मीडिया की ओर से अपनी रिपोर्ट में किए गए दावों पर भी चर्चा हुई. हालांकि उन्हें इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली. एम्बरेक ने बताया कि इनमें से कुछ ने इसे तर्कहीन बताया और इस बात पर जोर दिया कि जांचकर्ताओं को इस तरह के "आधारहीन" दावों की तफ्तीश में अपना समय बरबाद नहीं करना चाहिए. यूएन हेल्थ एजेंसी से जुड़े वैज्ञानिक ने वुहान से टेलीफोन पर बताया, 'बातचीत खुलकर हुई.' गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर में ही दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था.





