- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- क्या AI के कारण...
विज्ञान
क्या AI के कारण विलुप्त हो जाएंगे इंसान? वैज्ञानिक दें रहे हैं चेतावनी
Gulabi Jagat
17 Sep 2022 2:22 PM GMT

x
ऐसा लगता है कि इंसानों और मशीनों के बीच युद्ध अब केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहेगी। हो सकता है कि कुछ समय बाद एआई और मानव के बीच युद्ध हो जाएं। ऐसा हम इसलिए कह रहें है कि क्योंकि एक रिसर्च पेपर में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों और एक Google शोधकर्ता ने तर्क दिया है कि एडवांस एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) इंसानों का खत्म कर देगी क्योंकि मशीनें अनिवार्य रूप से मनुष्यों के साथ उनकी ऊर्जा जरूरतों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
क्या इंसान को खत्म कर देगा AI
पिछले महीने जर्नल एआई मैगजीन में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि एआई द्वारा एडवांस खतरा इस समय की तुलना में अधिक गंभीर होगा। जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि एआई, एक बार पर्याप्त रूप से एडवांस हो जाने पर, पूरी मानव जाति को मार सकता है।
शोध दल में शामिल Google डीपमाइंड के वरिष्ठ वैज्ञानिक मार्कस हटर और ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ता माइकल कोहेन और माइकल ओसबोर्न ने पुष्टि की है कि भविष्य में एआई अपने मानव रचनाकारों के नियमों का उल्लंघन करेगा।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शोधकर्ता किन नियमों के बारे में बात कर रहे हैं, नियम क्लासिक कमांड हो सकते हैं जैसे एक रोबोट किसी इंसान को चोट नहीं पहुंचा सकता है।
Google के इंजीनियर ने पहले ही दी थी चेतावनी
लेकिन रिसर्चर्स ने चेतावनी दी है कि एक बार मशीनें और एआई पर्याप्त रूप से एडवांस हो जाने के बाद मनुष्यों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। जिसमें ऊर्जा और फिर उन नियमों का उल्लंघन करना शामिल होगा, जो उनके रचनाकारों के साथ उनकी कम्युनिकेशंस को अनिवार्य करते हैं।
बता दें कि यह पेपर Google द्वारा एक कर्मचारी को निकाल दिए जाने के कुछ महीने बाद आया है, जिसने दावा किया था कि Google AI चैटबॉट में से एक "संवेदनशील" हो गया था।सॉफ्टवेयर इंजीनियर ब्लेक लेमोइन, जो Google में AI टीमों के साथ कार्यरत थे। उन्होंने दावा किया कि जिस चैटबॉट पर वह काम कर रहे थे। वह भावुक हो गया था और एक बच्चे की तरह सोच रहा था।

Gulabi Jagat
Next Story