- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- सिर की चोटों से ब्रेन...
विज्ञान
सिर की चोटों से ब्रेन कैंसर का खतरा क्यों हो सकता है? जानें चौंकाने वाला जवाब
jantaserishta.com
27 Feb 2023 5:09 PM IST

x
अध्ययन में खुलासा हुआ है।
लंदन (आईएएनएस)| सिर में चोट लगने से ब्रेन ट्यूमर हो सकता है, जिसे ग्लायोमा कहा जाता है। एक नए अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। करंट बायोलॉजी नाम की पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को सिर में चोट लगी थी, उनमें बाद में मस्तिष्क कैंसर विकसित होने की संभावना लगभग चार गुना अधिक होती है, उन लोगों की तुलना में जिन्हें सिर में कोई चोट नहीं लगी।
कारण यह है कि कुछ जीनों में म्यूटेशन मस्तिष्क की सूजन के साथ तालमेल बिठाते हैं, जो चोट से प्रेरित होता है और फिर उम्र बढ़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया के दौरान समय के साथ बढ़ता है जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के शोधकर्ताओं ने कहा, हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि मस्तिष्क कैंसर का जोखिम काफी कम होता है, 1 प्रतिशत से भी कम, इसलिए चोट लगने के बाद भी जोखिम मामूली रहता है।
यूसीएल के कैंसर इस्टीट्यूट के मुख्य लेखक प्रोफेसर सिमोना पारिनेलो ने कहा, हमारे शोध से पता चलता है कि मस्तिष्क आघात बाद में मस्तिष्क कैंसर के बढ़ते जोखिम में योगदान दे सकता है।
हम जानते हैं कि टिशूज (उत्तक) में कई म्यूटेशन होते हैं जिसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं होता है। हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि म्यूटेशन के बाद अगर सिर में चोट लगती है तो यह प्रभाव पैदा कर सकता है।
एक युवा मस्तिष्क में, बेसल सूजन कम होती है, इसलिए गंभीर मस्तिष्क की चोट के बाद भी म्यूटेशन एक सीमा तक रहता है। हालांकि, उम्र बढ़ने पर पूरे मस्तिष्क में सूजन बढ़ जाती है, लेकिन चोट की जगह पर ज्यादा। यह एक निश्चित सीमा तक पहुंच सकता है जिसके बाद म्यूटेशन प्रकट होने लगता है, पेरिनेलो ने कहा।
ग्यायोमा ब्रेन ट्यूमर है जो अक्सर स्टेम सेल में पैदा होते हैं। मस्तिष्क की परिपक्व कोशिकाओं, जैसे कि एस्ट्रोसाइट्स से ट्यूमर होने की संभावना कम है। हालांकि, हाल के निष्कर्षो से पता चलता है कि चोट के बाद एस्ट्रोसाइट्स स्टेम सेल व्यवहार को फिर से प्रदर्शित कर सकते हैं।
निष्कर्ष इसकी पुष्टि करते हैं - अध्ययन में कहा गया है कि मस्तिष्क के टीशूज की सूजन के साथ मिलकर काम करने वाले अनुवांशिक म्यूटेशन कोशिकाओं के व्यवहार को बदलते हैं, जिससे उन्हें कैंसर बनने की अधिक संभावना होती है। चूहों पर परीक्षण के बाद, टीम ने मनुष्यों में इसकी पुष्टि की। उन्होंने 20,000 से अधिक लोगों के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की, जिन्हें सिर की चोटों का पता चला।
Tagsसिर में चोटब्रेन कैंसरब्रेन ट्यूमरग्लायोमाकरंट बायोलॉजीब्रेनHead InjuryBrain CancerBrain TumourGliomaCurrent BiologyBrain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





