विज्ञान

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा लगती है ठंड, वैज्ञानिकों ने बताया

Gulabi
6 Oct 2021 2:09 PM GMT
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा लगती है ठंड, वैज्ञानिकों ने बताया
x
महिलाओं को क्यों ज्यादा लगती है ठंड

आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। क्या ये सिर्फ आपका वहम है या फिर सच। अगर सच है तो फिर ऐसा क्यों होता है। इस बात का जवाब आप ही नहीं, बल्कि कई दूसरे लोग भी खोज रहे थे। अब उन्हें इसका जवाब मिल गया है। वैज्ञानिकों ने पता लगा लिया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती है। तेल अवीव यूनिवर्सिटी के डॉक्टर एरन लेविन ने कहा, पुरुष और महिलाएं अलग-अलग टेंपरेचर महसूस करते हैं। साइंस डायरेक्ट जर्नल के मुताबिक, महिलाओं को 70 डिग्री फारेनहाइट पर ठंड लगने लगती है जबकि पुरुषों को 66 डिग्री पर।


महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती है?
अब बात आती है कि ऐसा क्यों होता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, ये फर्क महिलाओं और पुरुषों के शरीर की बनावट की वजह से दिखता है। जब हमें ठंड लगती है तो इसका मतलब है कि बाहर का तापमान हमारी शरीर के तापमान से ज्यादा ठंडा है। ऐसे में शरीर को अधिक ऊर्जा खर्च करने पड़ती है। ये ऊर्जा मेटाबॉलिज्म के जरिए बनती है। आपके शरीर में खाने का एनर्जी में बदलना ही मेटाबॉलिज्म कहलाता है। अब जिसके शरीर में ज्यादा Muscles Mass होगा उसके शरीर में अधिक मेटाबॉलिज्म पैदा होगा। यानी अधिक गर्मी पैदा होगी। पुरुषों में महिलाओं की तुलना में Muscles Mass ज्यादा होता है।

किसके शरीर का तापमान अधिक होता है?
पुरुषों और महिलाओं के शरीर का तापमान लगभग समान होता है। लगभग 37 डिग्री तक। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि महिला के शरीर का तापमान थोड़ा अधिक होता है। हालांकि, तापमान को लेकर बनने वाली धारणा स्किन के तापमान पर अधिक निर्भर करती है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि मोटे लोगों को ठंड नहीं लगनी चाहिए। इसका जवाब है कि मोटा होने के दौरान शरीर में फैट बढ़ा हुआ होता है। फैट ठंड कम नहीं करता है। ऐसे में आपके शरीर में जमा फैट सर्दी में ठंड से नहीं बचाता है।
Next Story