विज्ञान

इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन, नई थ्योरी में हुआ खुलासा

Rani Sahu
22 Jun 2022 3:50 PM GMT
इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन, नई थ्योरी में हुआ खुलासा
x
इन दिनों एलियंस के बारे में नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं

Aliens News in Hindi: इन दिनों एलियंस के बारे में नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दुनिया में एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब चीजें देखने और सुनने को मिलती हैं। दुनियाभर में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, लेकिन अभी उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन आए दिन एलियन और यूएफओ को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं।

अब इस बीच एक नई थ्योरी सामने आई है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस नई थ्योरी में बताया गया है कि अभी तक एलियन और इंसानों के बीच क्यों संपर्क नहीं हुआ है। अब इस थ्योरी के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर एलियन रहते कहां हैं? अब इस थ्योरी की चर्चा हर तरफ हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर इस थ्योरी में क्या बताया गया है।
इटली के एक भौतिक विज्ञानी एनरिको फर्मी ने कहा था कि आने वाले 10 लाख वर्षों में एलियन पूरी गैलेक्सी में फैल जाएंगे। उन्होंने यह भविष्यवाणी 1950 के दशक में किया था। लेकिन अभी तक इंसानों और एलियंस के बीच कभी मुलाकात नहीं हुई। अब सवाल यह है कि आखिर यह एलियंस कहां पर हैं। यह विचार फर्मी पैराडॉक्स के तौर पर जाना जाता है। इसकी वजह से वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सोचने पर मजबूर हो गए कि इंसान अभी तक एलियन से क्यों नहीं मिल सके।
अब दो खगोल जीवविज्ञानियों (Astrobiologists) ने नए थ्योरी के जरिए इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। इस थ्योरी के मुताबिक, इंसानों से ज्यादा एलियन समझदार हैं। कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के डॉ माइकल वोंग और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ स्टुअर्ट बार्टलेट ने यह स्टडी की है जो रॉयल सोसायटी में प्रकाशित हुई है।
एलियन की सभ्यता
वैज्ञानिकों ने तर्क देते हुए कहा है कि इंसानों की तरह ही एलियन सभ्यता भी खत्म होती रही है। इसकी वजह से वह इतने सक्षम नहीं है कि खोज करने की क्षमता का विकास कर सकें। इतिहास में कई इंसानी सभ्यताएं भी ऐसी प्रक्रिया का सामना किया है।
वैज्ञानिको ने स्टडी में बताया है कि धरती पर कई इंसानी सभ्यताओं का एक समय के बाद पूरी तरह से खात्मा हो गया है। उदाहरण के तौर रोमन साम्राज्य और प्राचीन मिस्र की सभ्यता को देख सकते हैं। एलियन भी ऐसे विकास और विनाश से नहीं बचे होंगे। वोंग और बार्टलेट ने जब कोई सभ्यता का असीम विकास करती है, तो एक बड़ी आबादी को जन्म देती है। इस वजह से सीमित समय में संसाधनों की असीमित मांग बढ़ जाती है। इसकी वजह से एक सभ्यता के खत्म होने की घटना घटती है।
शांति से रहना चाहते हैं एलियन
इस स्टडी में संभावना जताई गई है कि एलियन सभ्यता के विकास और विनाश के क्रम को होंगे। इसलिए वह सिर्फ इतना विकास करते हैं जिससे उनका अस्तित्व समाप्त न हो सके। इसके साथ ही उनका कहना है कि अंतरिक्ष में विस्तार का सपना एलियन नहीं देखते। इसके अलावा वह अपने ग्रह पर शांति से रहना चाहते हैं। एक थ्योरी यह भी दी गई है कि एलियन के पास क्षमता है कि वह हम तक पहुंच सके, लेकिन हमें मिलने के काबिल नहीं मानते।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story