विज्ञान

पृथ्वी के मौसम पर नजर रखने के दौरान बादलों में लिखा दिखा 'GO'! वायुमंडलीय स्थिति के कारण बने इस अक्षर की तस्वीर वायरल

Tulsi Rao
9 May 2022 8:12 AM GMT
पृथ्वी के मौसम पर नजर रखने के दौरान बादलों में लिखा दिखा GO! वायुमंडलीय स्थिति के कारण बने इस अक्षर की तस्वीर वायरल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आसमान में तैरते बादलों को देख कर अपनी-अपनी कल्पना के हिसाब से उसमें इंसान तस्वीरें खोजता रहा है। कभी उसे बादलों में जानवर बना दिखता है तौ कभी बच्चा। लेकिन सैटेलाइट से ली गई एक तस्वीर में कुछ अलग ही देखने को मिला है। इस तस्वीर में अंग्रेजी के अक्षर देखने को मिले हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या पृथ्वी हमसे कुछ कहना चाहती है?

GOES-ईस्ट सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पृथ्वी के मौसम पर नजर रखने के दौरान बादलों में 'GO' लिखा हुआ देखा है। ये तस्वीर 6 मई को खींची गई है। बादलों में GO अक्षर वायुमंडलीय स्थित के कारण बना एक आकार है। वहीं, इंसानी दिमाग हमेशा से बादलों में तस्वीरें खोजता रहा है जिसे पेरिडोलिया (Pareidolia) कहा जाता है।
बादलों में दिखा 'G'
राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय संचालन (NOAA) ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब हम इस बात पर खुश हैं कि ये शुक्रवार का दिन है तब NOAA सैटेलाइट बिना आराम किए लगातार धरती के मौसम पर नजर रखती हैं।' उन्होंने आगे लिखा, '"आज चिली के तट पर समुद्री स्ट्रैटोक्यूम्यलस बादलों में इस दिलचस्प पैटर्न को देखकर हम हैरान हो गए। बादल में देखने पर G अक्षर लग रहा था। NOAA ने इस तस्वीर पर अपनी ओर से 'TGIF' लिखा, जिसका पूरा नाम 'थैंक गॉड इट्स फ्राइडे' है। हिंदी में इसका मतलब हुआ भगवान का शुक्र है कि ये शुक्रवार है।
'O' अक्षर भी दिखा
NOAA ने अपने ट्वीट में आगे बताया कि अगर तस्वीर को जूम करके ध्यान से देखा जाए तो इसमें GO लिखा दिखाई देगा। तस्वीर चिली के तट की है, जिसमें एक बेहद बड़ा, 'GO' दिखता है। NOAA ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा कि क्या ये हमे दक्षिणी अमेरिका में छुट्टी मनाने के लिए जाने का संदेश है या हम सभी को पृथ्वी को अकेला छोड़ देना है?


Next Story