विज्ञान

क्या पृथ्वी के पास से गुजरने वाला ये एस्टेरॉयड एलियन जहाज था? जाने पीछे का रहस्य

Nidhi Markaam
15 Sep 2021 5:23 AM GMT
क्या पृथ्वी के पास से गुजरने वाला ये एस्टेरॉयड एलियन जहाज था? जाने पीछे का रहस्य
x
दो संभावनाएं हो सकती हैं या तो हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या फिर हम नहीं ये दोनों ही काफी भयानक हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दो संभावनाएं हो सकती हैं या तो हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या फिर हम नहीं ये दोनों ही काफी भयानक हैं। मशहूर साइंस फिक्शन राइटर सर ऑर्थर सी क्लार्क द्वारा कही गई ये बात एलियन लाइफ को लेकर जेहन में कई सवाल पैदा करती हैं। परग्रही जीवन को लेकर पिछले लंबे समय से खोजबीन जारी है। इस बीच कई लोगों ने अज्ञात उड़न तश्तरियों और एलियंस से जुड़ी गतिविधियों को देखने का दावा किया। हालांकि उनके इस दावे में कितनी हकीकत है और कितना फसाना ये कोई नहीं जानता, लेकिन हाल ही में एक अज्ञात एस्टेरॉयड Oumuamua ने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। साल 2017 में ये ऑब्जेक्ट पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा। इसके आकार और संरचना को देखने के बाद कई वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोई एस्टेरॉयड नहीं बल्कि एक एलियन शिप था। इसी कड़ी में आज हम इसी रहस्यमय एस्टेरॉयड Oumuamua के बारे में जानेंगे।

एलियन शिप कहा जाने वाला ये एस्टेरॉयड अक्टूबर 2017 में पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा। उस वक्त इस रहस्यमय ऑब्जेक्ट को देखने के बाद वैज्ञानिक इस बात पर एकमत नहीं थे कि ये क्या चीज है? हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ऐवी लोएब का कहना है कि ओउमुआमुआ एस्टेरॉयड नहीं बल्कि एक एलियन शिप था।

वैज्ञानिकों ने इस रहस्यमय ऑब्जेक्ट का अध्ययन करने के बाद ये बताया कि यह ऑब्जेक्ट किसी दूसरे सोलर सिस्टम से आया था। अमूमन ये देखने को मिलता है कि एस्टेरॉयड जब पृथ्वी के पास से गुजरते हैं तो सूर्य की गर्मी से उनकी बर्फ पिघलने लगती है। ऐसे में उनकी एक लंबी पूंछ बनती है। वहीं ओउमुआमुआ एस्टेरोइड के पीछे ऐसी कोई पूंछ नहीं थी। इस वजह से कई रिसर्चर्स का ये मानना है कि ओउमुआमुआ एक एलियन टेक्नोलॉजी हो सकती है।

नासा ने खुद अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर इस एस्टेरॉयड की कई विचित्र बातों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक अमूमन स्पेस में कोई भी वस्तु एक निर्धारित गति पर चलती है। वहीं ओउमुआमुआ की गति में वैज्ञानिकों को अचानक तेजी देखने को मिली। हमारे सोलर सिस्टम में कोई भी एस्टेरॉयड ज्यादा से ज्यादा 19 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से सफर करता है। वहीं ओउमुआमुआ की स्पीड 87.3 किलोमीटर प्रति सेकेंड थी।

ओउमुआमुआ के कई पहलू इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये एक एलियन जहाज था। हालांकि अब तक इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। वहीं कई लोगों का कहना है कि ओउमुआमुआ एक एलियन शिप था, जो पृथ्वी को ऑब्जर्व करने के लिए उसके पास से गुजरा।

Next Story