विज्ञान

Virgin Galactic बेचेगी अंतरिक्षयात्रा के लिए टिकट, जानें एक सीट की कीमत

Rani Sahu
6 Aug 2021 1:18 PM GMT
Virgin Galactic बेचेगी अंतरिक्षयात्रा के लिए टिकट, जानें एक सीट की कीमत
x
कुछ हफ्ते पहले ब्रिटेन के मशहूर बिजनसमैन रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष को छूने वाले सबसे पहले अरबति बने थे

कुछ हफ्ते पहले ब्रिटेन के मशहूर बिजनसमैन रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष को छूने वाले सबसे पहले अरबति बने थे। अब उनकी स्पेसशिप कंपनी Virgin Galactic ने ऐलान किया है कि वह स्पेस फ्लाइट्स के लिए टिकट की सेल गुरुवार से शुरू होगी। 11 जुलाई को ब्रैनसन कंपनी के रॉकेट प्लेन में भारतीय मूल की शिरीषा बांदला और दो अन्य यात्रियों के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा पर गए थे।

तीन तरह के टिकट होंगे
जून में Virgin Galactic को अमेरिकी एविएशन सेफ्टी रेग्युलेटर से लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने की इजाजत मिली थी। कंपनी का कहना है कि वह तीन तरीके के ऑफर देगी। एक सिंगल सीट, दूसरा मल्टी-सीट पैकेज और तीसरा फुल-फ्लाइट बाय आउट। इस रोमांचक सफर के लिए एक सीट की कीमत $450,000 यानी 3.33 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी।
'स्पेस युग की नई सुबह'
रिचर्ड ने ऐतिहासिक सफर से लौटने के बाद ट्वीट किया था- 'स्पेस युग की नई सुबह में आपका स्वागत है।' दुनिया के कई अरबपति सबसे पहले स्पेस का सफर करना चाहते थे लेकिन ब्रैंसन ने यह बाजी मार ली। इसके साथ ही स्पेस एक्सप्लोरेशन के साथ प्राइवेट स्पेस ट्रैवल का नया दौर भी शुरू होता दिख रहा है। उनके कुछ ही दिन बाद ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस भी अंतरिक्ष को छूकर लौटे थे।
शिरीषा बांदला ने रचा था इतिहास
उनके साथ भारत में जन्मीं शिरीषा बांदला भी इस ट्रिप पर गई थीं। बांदला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बन गई हैं। उनसे पहले कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष का सफर कर चुकी हैं। विलियम्स का जन्म अमेरिका में ही हुआ था। हालांकि, भारतीय नागरिक के तौर पर अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले एक मात्र विंग कमांडर राकेश शर्मा हैं।


Next Story