विज्ञान

UAE ने मंगल मिशन के बाद अब चांद पर रोवर भेजने का किया फैसला,2024 में करेगा लॉन्च

Kunti Dhruw
1 Oct 2020 3:27 PM GMT
UAE ने मंगल मिशन के बाद अब चांद पर रोवर भेजने का किया फैसला,2024 में करेगा लॉन्च
x
दुबई मंगल पर मिशन भेजने वाला पहला अरब देश बनने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात ने एकलक्ष्य तय किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दुबई मंगल पर मिशन भेजने वाला पहला अरब देश बनने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात ने एकलक्ष्य तय किया है। UAE ने 2024 में चांद पर रोवर भेजने का फैसला किया है। इस मिशन पर चांद के ऐसे पहलुओं को खोजा जाएगा जिनके बारे में इंसानों को अब तक कोई जानकारी नहीं है। अगर UAE चांद पर लैंडर उतारने में सफल होता है तो वह अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद चौथा ऐसा देश होगा।

दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया है कि UAE 2117 तक मंगल पर पहली बस्ती बसाना चाहता है और 22 पाउंड का रोवर उसके बड़े मिशन का एक हिस्सा होगा। लैंडर को दुबई के शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम के नाम पर 'Rashid' कहा जाएगा। यह प्रोग्राम पिछले कुछ साल में काफी तेजी से विस्तृत हुआ है।

UAE के नेता शेख मोहम्मद ने ट्विटर पर कहा था कि अमीरात ने चांद को एक्सप्लोर करने के लिए प्रॉजेक्ट लॉन्च किया है। यह 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसी साल अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA चांद पर ऐस्ट्रोनॉट भेजेगा जिनमें पहली महिला भी शामिल होगी।

चांद की सतह को करेगा स्टडी

UAE की स्पेस एजेंसी ने बताया है कि रोवर में दो हाई-रेजलूशन कैमरे, माइक्रोस्कोपिक कैमरा, एक थर्मल इमेजरी, एक प्रोब और दूसरी डिवाइस लगी हैं। ये रोवर चांद की सतह, वहां मोबिलिटी और चांद के तत्वों के साथ दूसरी चीजें कैसे इंटरैक्ट करती हैं, इसे स्टडी करेगा। चांद पर सबसे पहले 1966 में Luna 9 रोवर उतारने वाला देश सोवियत यूनियन था। उसके अलावा अभी तक सिर्फ चीन और अमेरिकी ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करा सके हैं।

Next Story