विज्ञान

लौट आया हजारों साल पुराना 'दैत्य, गुफा शेरों के साथ रहता था मैमथ

Tulsi Rao
26 Jun 2022 10:10 AM GMT
लौट आया हजारों साल पुराना दैत्य, गुफा शेरों के साथ रहता था मैमथ
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कनाडा के युकोन में एक संरक्षित बेबी मैमथ की खोज की गई है जो 30,000 से अधिक साल पहले जीवित था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उत्तरी अमेरिका में खोजा गया 'सबसे पूर्ण मैमथ' है। इस बेबी मैमथ का नाम 'Nun cho ga' है, Hän भाषा में इसका मतलब होता है 'बिग बेबी एनिमल'। यह मैमथ पर्माफ्रोस्ट में जम गया था जिसके परिणामस्वरूप इसके अवशेष संरक्षित हो गए।

पर्माफ्रोस्ट धरती की सतह या उससे नीचे की उस भूमि को कहते हैं जिसका तापमान दो साल या उससे अधिक समय के लिए लगातार शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। क्लोंडाइक गोल्ड फील्ड्स में काम कर रहे मजदूरों ने इस मैमथ की खोज की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मैमथ की त्वचा अभी भी बिल्कुल पहले जैसी है और बालों के कुछ टुकड़े अभी भी शरीर पर चिपके हुए हैं।
सूर्य की सतह पर उठा 20 हजार किमी ऊंचा बवंडर, अगर पास होती धरती को पल भर में खत्म हो जाती दुनिया!
गुफा शेरों के साथ रहता था मैमथ
आगे की जांच में सामने आया है कि यह मैमथ मादा है और जंगली घोड़ों, गुफा शेर और विशाल स्टेपी बाइसन के साथ रहती थी जो युकोन में हजारों साल पहले मौजूद थे। पर्यटन और संस्कृति मंत्री रंज पिल्लै ने एक बयान में कहा, 'युकोन हमेशा से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइस ऐज और बेरिंगिया रिसर्च के लिए जाना जाता है।' उन्होंने कहा कि हम संरक्षित बेबी वुली मैमथ, Nun cho ga, की बेहद अहम खोज से हैरान हैं।
बेहद अच्छी तरह संरक्षित है शरीर
मंत्री ने कहा, 'युकोन सरकार और माइन में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच मजबूत साझेदारी के बिना इस तरह की खोज संभव नहीं हो सकती।' Nun cho ga पैर पर पैर चढ़ाकर लेटा हुआ है और उसकी दोनों आंखें बंद हैं। इसकी मजबूत सूंड़ अब कमजोर हो चुकी है। मैमथ के बेहद अच्छी तरह संरक्षित शरीर ने विशेषज्ञों को चौंका दिया है। इसके खुरों में अभी भी खांचे बरकरार हैं और आज भी इसकी त्वचा किसी जीवित जानवर जैसी है।


Next Story