विज्ञान

जोरदार धमाका हुआ...धरती पर हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
17 Aug 2022 12:23 PM IST
जोरदार धमाका हुआ...धरती पर हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्‍ली: मेटल से बनी एक वस्तु आसमान से नीचे धरती पर आ गिरी. गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ. इस घटना में एक शख्‍स बाल-बाल बच गया.

जहां यह चीज गिरी वहां से शख्‍स कुछ ही दूरी पर मौजूद था. दावा किया जा रहा है कि मेटल की यह चीज 'ट्रांस अटलांटिक जेट' की फ्लाइट से धरती पर गिरी थी. जो फ्लाइट के विंग का पार्ट थी. यह घटना अमेरिका (Maine, America) में घटित हुई.
CBC न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह चीज 'मेन स्‍टेट हाउस' के बाहर गिरी. गिरते ही तेज धमाकेदार आवाज हुई. जहां यह चीज गिरी वहां कैपिटल पुलिस का कर्मचारी काम कर रहा था.
कैपिटल पुलिस चीफ मैथ्‍यू क्‍लांसी ने बताया कि जैसे ही मेटल की बनी चीज गिरी, पुलिस कर्मचारी चौंक गया. वह बिल्डिंग में वापस आया और उसने इस बारे में फोन कर जानकारी दी. राहत की बात यह रही कि कोई भी व्‍यक्ति हादसे में घायल नहीं हुआ.
मैथ्‍यू ने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन (Federal Aviation Administration) को शुक्रवार को अलर्ट किया गया था. घटना की जांच की जा रही है. यह चीज ग्रेनाइट के बने रास्‍ते पर गिरी. यह बिल्डिंग पर भी गिर सकती थी, जहां से इसकी दूरी महज 6 से 8 फीट थी.
फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन का बयान भी इस मामले में सामने आया है. उसके मुताबिक, धातु की इस चीज का वजन करीब 3 किलोग्राम है.
CBC न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां यह चीज गिरी वह इलाका अमूमन काफी बिजी रहता है. यह वही जगह है जहां मेन असेंबली सत्र में है. यहां नियमित तौर पर रैलियां, प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस होती हैं. ऐसे में यह राहत की बात रही कि जब यह चीज नीचे गिरी त‍ब कोई शख्‍स वहां मौजूद नहीं था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story