विज्ञान

बदमाश ने की फायरिंग, 1 की मौत

Harrison
10 July 2023 7:59 AM GMT
बदमाश ने की फायरिंग, 1 की मौत
x
न्यूयॉर्क | अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक सिरफिरे युवक द्वारा पांच स्थानों पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। आरोपी 25 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना में एक नौ एमएम का हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि पांच स्थानों पर गोलीबारी की गई। पहली गोलीबारी ब्रूकलिन और अन्य क्वींस में की गईं। गोलीबारी सुबह करीब 11.10 बजे शुरू हुई। ब्रूकलिन में शख्स ने 21 वर्षीय युवक पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी। इसके कुछ समय बाद रिचमंड इलाके में आरोपित ने 87 वर्षीय बुजुर्ग पर गोलियां चला दीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
कुछ समय बाद ही क्वींस से पुलिस को सूचना मिली की एक स्कूटर सवार अंधाधुंध गोलियां चला रहा है। उसने क्वींस में भीड़ पर गोलियां चलाईं। हालांकि, यहां सभी बाल-बाल बच गए। इसके आठ मिनट के बाद एक 44 वर्षीय शख्स को गोली मार दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद एक 63 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार दी गई। उसका भी इलाज किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बीते कुछ सालों में गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। न्यूयॉर्क शहर में भी गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। न्यूयॉर्क शहर के पूर्व पुलिस कप्तान मेयर एरिक एडम्स ने सड़कों से बंदूकें हटाने के महत्व पर जोर दिया है।
Next Story