विज्ञान

बड़ा रोचक है मिस्र की ममी का इतिहास, जानिए इनसे जुड़े कई रहस्य

Shiddhant Shriwas
27 Sept 2021 10:25 AM IST
बड़ा रोचक है मिस्र की ममी का इतिहास, जानिए इनसे जुड़े कई रहस्य
x
मिस्र देश की ममी के बारे में आपने जरूर सुना होगा या इनसे जुड़ी कई फिल्में देखीं होंगी। इजिप्ट के पिरामिडों में दफन ये ममी कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मिस्र देश की ममी के बारे में आपने जरूर सुना होगा या इनसे जुड़ी कई फिल्में देखीं होंगी। इजिप्ट के पिरामिडों में दफन ये ममी कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे इन रहस्यमयी ममियों के बारे में, जिन्हें लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। मिस्र के फराओं को कौन नहीं जानता? ये प्राचीन समय में अपने जीवन का सम्बन्ध तितली के साथ जोड़ कर देखते थे, जिस प्रकार एक तितली जन्म के समय निद्रा के दौरान एक कोकून में रहती है। उसके बाद उठने पर वह तितली बनती है। ठीक उसी प्रकार से फराओ मरने के बाद एक विशेष प्रकार का लेप लगा कर और कोकून की तरह पट्टी बांध कर ताबूत में बंद हो जाते थे। उनका मानना था कि तितली की तरह ही उनके जीवन की एक नई शुरुआत होगी। आज इजिप्ट की ममी विश्व भर में लोकप्रिय हैं। ये ममी उन्हीं फराओं की हैं। फराओ एक उपाधि थी जो कि धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को दी जाती थी। इनकी लाश को ताबूत में बंद करके पिरामिड में दफनाया जाता था।

इसी वजह से मिस्र के कई महान राजाओं और गुरुओं को ममीफिकेशन करके रखा गया। मिस्र की सभी ममियों को पिरामिड में रखा गया था। उस दौरान प्राचीन मिस्र के लोगों का मानना था कि पिरामिड एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जिसके सभी कोण एक बराबर होते हैं। इस कारण एक खास तरह की ऊर्जा इस क्षेत्र में आती है, जो इन ममियों को सलामत रखती है।

हालांकि जितनी जिज्ञासा पुरातत्वविदों को किंग तूतनखामेन की ममी को लेकर है उतना शायद ही किसी और से होगी। रिसर्च में इस बात का पता चला है कि किंग तूतनखामेन मात्र 9 वर्ष की उम्र में ही राजा बन गए थे और उनकी मृत्यु 19 साल की उम्र में हुई। उनकी गिनती गिने चुने कुछ सम्राटों में की जाती है, जिन्हें मिस्रवासी देवता मानते थे।

तूतनखामेन की ममी को साल 1929 में ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता हॉवर्ड कार्टर ने ढूंढा था। कई मान्यताएं कहती हैं कि जिस किसी ने भी इन ममियों को छेड़ने की कोशिश की उनकी रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई। इसी वजह से तूतनखामेन का जब मकबरा ढूंढा गया था उस दौरान भी कई लोग डरे हुए थे।

स्थानीय लोगों की मानें तो मिस्र के इन पिरामिडों के पास रात के समय कई ममियां घूमती हैं। यही नहीं कई लोग तो इस बात का भी दावा करते हैं कि उन्होंने रात के समय किंग तूतनखामेन की आत्मा को भटकते हुए देखा है। हालांकि उनकी इन बातों में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है। मिस्र की ममी से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं, जिन्हें अब तक सुलझाया नहीं जा सका है।

Next Story