विज्ञान

सफल हुई मेहनत, चंद्रमा की सबसे डिटेल इमेज देखें

jantaserishta.com
26 Aug 2022 5:11 PM IST
सफल हुई मेहनत, चंद्रमा की सबसे डिटेल इमेज देखें
x

फोटोः Andrew McCarthy and Connor Matherne | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आप जब सेल्फी लेते हैं या फोटो. तो कम से कम 8-10 बार इधर-उधर घुमाकर. फोकस सेट करके. एंगल बदल कर. तब जाकर एक तस्वीर आपके मन मुताबिक आती है. फिर भी कुछ न कुछ रह जाता है. फिर आप उसे फिल्टर लगाकर अपने मन मुताबिक बनाते हैं. चंद्रमा की जो तस्वीर आप इस समय देख रहे हैं... इसे बनाने में दो साल का समय लग गया. 2 लाख से ज्यादा स्नैप्स लिए गए. तब जाकर इतनी बारीक और स्पष्ट फोटो सामने आई है.

स्पेस फोटोग्राफी करने वाले एंड्र्यू मैक्कार्थी (Andrew McCarthy) और प्लैनेटरी साइंटिस्ट कोनर मैथर्न (Connor Matherne) ने चांद की यह तस्वीर ली है. जिसे चंद्रमा की सबसे स्पष्ट फोटो का दर्जा दिया जा रहा है. इन्होंने इसे नाम दिया है 'द हंट फॉर अर्टेमिस' (The Hunt For Artemis). इस तस्वीर का रेजोल्यूशन 174 मेगापिक्सेल है. इतना ही नहीं एंड्र्यू और कोनर इसे 'द मोस्ट रिडिकुलसली डिटेल्ड पिक्चर' (the most ridiculously detailed picture) भी बुला रहे हैं. अब ये फोटो ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है.
इस एक तस्वीर को निकालने के लिए दोनों ने दो साल तक चंद्रमा की करीब 2 लाख तस्वीरें लीं. यानी हर दिन करीब 274 फोटोग्राफ्स. इसके लिए दोनों ने सिर्फ एक कैमरा, ट्राईपॉड और स्टार ट्रैकर का सहारा लिया. इसके बाद सारी तस्वीरों को एकसाथ मिलाया गया. ताकि बेहतर फोटो मिल सके. एंड्र्यू ने 2 लाख फोटो एरिजोना से लिए और कोनर ने 500 फोटोग्राफ्स लुइसियाना से. एंड्र्यू ने फोटो के डिटेल्स पर काम किया, जबकि कोनर ने उसके कलर डेटा पर.
जो फोटो सामने आई वो 174 मेगापिक्सेल की है. इसमें चंद्रमा पर लाल और गनमेटल ब्लू रंग का असर दिख रहा है. इसका दाहिना हिस्सा चमकता हुआ दिख रहा है. यही हिस्सा धरती की तरफ है, जो चमक रहा है. लाल रंग के जो इलाके दिख रहे हैं, वहां पर ज्यादा मात्रा में लोहा (Iron) और फेल्डस्पार (Feldspar) हैं. ये हमारी धरती से अंतरिक्ष में जाने वाले ऑक्सीजन अणुओं की वजह से ऑक्सीडाइज्ड हो गया है. यानी लोहे में जंग लगने जैसी स्थिति.
वहीं, नीले रंग का जो हिस्सा है वहां पर भारी मात्रा में टाइटेनियम (Titanium) मौजूद है. अगर आपको लग रहा है कि ये चांद का असली रंग नहीं है. तो भूल जाइए. चांद का असली रंग ही यही है. लेकिन हमारी आंखें उसके रंगों को देखने के लिए सक्षम नहीं है. इसीलिए तो एंड्र्यू ने तस्वीर की डिटेल्स पर काम किया, जबकि प्लैनेटरी साइंटिस्ट कोनर ने इसके रंगों पर. कोनर गहरे अंतरिक्ष में होने वाली स्पेस फोटोग्राफी के एक्सपर्ट हैं. उन्हें अंतरिक्ष के रंगों का ज्ञान है.
ऐसे देखने पर लगता है कि ये तस्वीर जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (James Webb Space Telescope) ने ली है, लेकिन ऐसा है नहीं. दोनों ने कहा कि हमने इसे साधारण फोटोग्राफी करने वाले कैमरे से लिया है. यह नासा के अर्टेमिस मिशन से प्रेरित तस्वीर है. यह अर्टेमिस मिशन के लिए एक प्यार भरा संदेश है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story