विज्ञान

होली वाले दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने कब और कहां दिखाई देगा

Khushboo Dhruw
21 March 2024 8:59 AM GMT
होली वाले दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जाने कब और कहां दिखाई देगा
x
नई दिल्ली : इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। होली के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर कई लोग दुविधा में हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्या यह भारत में दिखाई देगा. 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ऐसे ग्रहण में, चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी क्षेत्र से होकर गुजरता है जिसे पेनुम्ब्रा कहा जाता है। यह ग्रहण यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर-पूर्व एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका आदि में दिखाई देगा।यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा. जानकारी के मुताबिक इस साल दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसे यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर/पश्चिमी अमेरिका, उत्तर पूर्वी दक्षिण अमेरिका आदि में देखा जा सकेगा. 18 सितंबर का चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा.
चंद्र ग्रहण 2024 का समय
चंद्र ग्रहण 2024 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे शुरू होगा. यह दोपहर 3:01 बजे तक रहेगा। क्योंकि तब भारत में दिन होगा इसलिए यहां ग्रहण दिखाई नहीं देगा।इसके अलावा 8 अप्रैल को दुनिया के कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भी दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिंब कुछ देर के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं।8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर से शुरू होगा. यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा पहुंचता हुआ दिखाई देगा। यह कोस्टा रिका, क्यूबा, ​​डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आंशिक रूप से दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यहां रात होगी। 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी दिखाई देगा।
Next Story