विज्ञान

जापान के 'किलिंग स्टोन' में 1000 साल से कैद था खूंखार प्रेत! पत्थर के टूटने से हुआ आजाद

Rani Sahu
25 July 2022 7:00 PM GMT
जापान के किलिंग स्टोन में 1000 साल से कैद था खूंखार प्रेत! पत्थर के टूटने से हुआ आजाद
x
दुनिया इस वक्त कई तरह की मुश्किलों से जूझ रही है

टोक्यो : दुनिया इस वक्त कई तरह की मुश्किलों से जूझ रही है। कहीं युद्ध चल रहा तो कहीं लोगों के पास खाने के लिए खाना नहीं है। इस बीच एक अजीबोगरीब संकट ने कुछ लोगों की रातों की नींद को उड़ा दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि करीब एक 1000 साल से एक पत्थर में कैद 'खूंखार प्रेत' अब आजाद हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इस पत्थर को 'किलिंग स्टोन' के नाम से जाना जाता था जो अब दो टुकड़ों में टूट गया है।

इससे इसमें कैद एक 'बुरी आत्मा' आजाद हो गई है, जो इस पर विश्वास करने वालों के लिए एक 'बड़ी चिंताजनक' बात है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में एक कहावत है कि जो भी इस पत्थर के पास जाता है, उसकी मौत हो जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस ज्वालामुखी चट्टान, जिसका आधिकारिक नाम सेशो-सेकी है, टैमोमो-नो-मै (Tamomo-No-Mae) का घर थी।
चट्टान के पास आने से डर रहे लोग
माना जाता है कि इस शैतान ने एक खूबसूरत महिला का रूप ले लिया था, जो 1107 से 1123 तक जापान के शासक सम्राट टोबा को मारने की साजिश में शामिल थी। यह चट्टान तोचिगी के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में टोक्यो के पास मौजूद है। वैसे तो यह पत्थर पर्यटन के लिहाज से आकर्षण का केंद्र था लेकिन अब पर्यटक यहां आने से डर रहे हैं। कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि एक बार फिर कहर बरपाने के लिए इस बुरी आत्मा को आजाद किया गया है।
दो साल पहले टूटना शुरू हुई थी चट्टान
यहां आने वाले एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने कुछ ऐसा देख लिया है जो मुझे नहीं देखना चाहिए था।' कुछ लोग कह रहे हैं, 'लगता है कि 2022 और ज्यादा बुरा होगा।' स्थानीय रिपोर्टर्स के मुताबिक यह चट्टान दरअसल दो साल पहले टूटना शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि बारिश का पानी दरार के भीतर जाने से यह दो हिस्सों में टूट गई। अधिकारी यह विचार कर रहे हैं कि चट्टान के टूटे हुए हिस्सों के साथ क्या किया जाए। वे इसे दोबारा जोड़ने का प्रयास भी कर सकते हैं।
Next Story