- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- पल भर में 2 करोड़ अरब...
विज्ञान
पल भर में 2 करोड़ अरब गणना कर लेगा सुपर कंप्यूटर, जानें क्या होंगे फायदे
Shubhra Nandy
4 Feb 2021 6:56 PM IST

x
प्रौद्योगिकी के तेज बदलाव के साथ ही सुपर कंप्यूटर की आवश्यकता भी बढ़ गई है।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | प्रौद्योगिकी के तेज बदलाव के साथ ही सुपर कंप्यूटर की आवश्यकता भी बढ़ गई है। सुपर कंप्यूटर, आम कंप्यूटर के मुकाबले अरबों गुना तेज गति से गणना करने में सक्षम होते हैं। इनका उपयोग खास तौर पर वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग गणनाओं में किया जाता है। अमरीका के व्योमिंग में ऐसे ही सुपर कंप्यूटर एचपीई-कैरी एक्स को तैयार किया गया है। इसे दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर माना जा रहा है।
कितना तेज है सुपर कंप्यूटर
एचपीई कैरी एक्स सुपर कंप्यूटर दो करोड़ अरब गणनाएं एक सेकंड में कर सकता है, जो मौजूदा सुपर कंप्यूटर से 3.5 गुना तेज है। 2022 तक पूरी तरह तैयार होने के बाद यह दुनिया के 25 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर्स में शामिल हो जाएगा।
क्या होंगे फायदे
सुपर कंप्यूटर जलवायु परिवर्तन, मौसम की जानकारी, जंगल की आग और सौरमंडल के अध्ययन में मददगार साबित हो सकता है। बेहतर पूर्वानुमान मिलने से आपदाओं से होने वाले जान माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।
Next Story





