विज्ञान

सनस्पॉट ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, सूर्य की सतह पर उठा 20 हजार किमी ऊंचा बवंडर

Tulsi Rao
26 Jun 2022 10:41 AM GMT
सनस्पॉट ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, सूर्य की सतह पर उठा 20 हजार किमी ऊंचा बवंडर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य की सतह से 20,000 किमी ऊंचे प्लाज्मा के एक अद्भुत बवंडर को उठते देखा गया है। इस घटना को सोलर टॉरनेडो (Solar Tornado) कहा जाता है। मंगलवार को अमेरिका के इलिनोइस के नेपरविले के एस्ट्रोफोटोग्राफर अपोलो लास्की ने इसे देखा था। हैरान करने वाली घटना के वीडियो में सूर्य की सतह से एक सौर बवंडर को उठते देखा जा सकता है जिसकी ऊंचाई करीब 19,312 किमी थी

स्पेसवेदर डॉट कॉम के अनुसार लास्की ने 21 जून को इस घटना को रिकॉर्ड किया था। कहा जा रहा था कि यह इजेक्शन एक 'सोलर स्ट्रॉम सिस्टम' का हिस्सा है और इसका आकार इतना बड़ा है कि अगर हम इसके करीब होते तो यह 'पृथ्वी को निगल' सकता था। राहत की बात यह है कि यह इजेक्शन पृथ्वी की तरफ नहीं हुआ है। बल्कि बवंडर के रूप में ऊपर उठा ज्यादातर प्लाज्मा सूर्य की सतह पर वापस गिर गया।
कैसे उठता है सूर्य पर बवंडर?
प्लाज्मा के बाकी हिस्से को अंतरिक्ष में फेंक दिया गया। वीडियो को रिकॉर्ड करने के लिए लास्की ने एक सोलर टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया था। घुमावदार आकार की 'चुंबकीय संरचनाओं' के कारण सोलर टोरनेडो का जन्म होता है, जो सूर्य से उठती हैं और उनकी जड़ें सतह से जुड़ी होती हैं। जब प्लाज्मा का एक हिस्सा इस संरचना के भीतर विस्फोट होता है तो संरचना का घुमावदार चुंबकीय क्षेत्र इसे आकार देता है जिससे प्लाज्मा तेजी से घूमने लगता है और एक बवंडर का रूप ले लेता है।
सूर्य के इस सनस्पॉट में समा सकती हैं तीन पृथ्वी, 24 घंटे में दोगुना हुआ आकार, धरती की ओर देख रही 'धधकते तारे' की आंख
सनस्पॉट ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
हाल ही में एक विशालकाय सनस्पॉट ने वैज्ञानिकों की चिंता को बढ़ा दिया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिक बारीकी से इसकी निगरानी कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इस सनस्पॉट का चेहरा सीधे पृथ्वी की ओर है। वैज्ञानिक इसके आकार को लेकर भी चिंतित हैं, क्योंकि ये तेजी से बढ़ रहा है। सनस्पॉट पिछले 24 घंटे में अपने व्यास का दोगुना हो गया है। इस सन स्पॉट का नाम AR3038 है। पृथ्वी की ओर सीधे इस सन स्पॉट के होने से ये सोलर फ्लेयर को हमारी ओर भेज सकता है।


Next Story