विज्ञान

अध्ययन में हुआ खुलासा: जलवायु परिवर्तन पर्यावरण पर ही नहीं सेहत पर भी डाल रहा बुरा असर, बन रहा एलर्जी का कारण

Triveni
28 Feb 2021 3:54 AM GMT
अध्ययन में हुआ खुलासा: जलवायु परिवर्तन पर्यावरण पर ही नहीं सेहत पर भी डाल रहा बुरा असर, बन रहा एलर्जी का कारण
x
दुनियाभर में जलवायु संकट तेज हो गया है। पिछले तीन दशकों में जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान गर्म हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | दुनियाभर में जलवायु संकट तेज हो गया है। पिछले तीन दशकों में जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान गर्म हो रहा है। वैज्ञानिकों ने उत्तरी अमेरिका में मौसम के चक्र में इसका स्पष्ट प्रभाव देखा है। वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड में इजाफे के कारण ऋतुओं में बदलाव देखा गया है। यह प्रभाव यूरोप में भी देखा गया है।

जलवायु परिवर्तन का असर सिर्फ पर्यावरण पर ही नहीं देखा जा रहा, बल्कि सेहत पर भी स्पष्ट तौर पर नजर आने लगा है। इससे सभी प्रकार की श्वसन समस्याओं को बढ़ा रही है। खासतौर से उन लोगों में, जिन्हें किसी तरह की एलर्जी है। मगर इसी में से एक समस्या है, जिसे अनदेखा किया जाता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली हो रही प्रभावितः
दक्षिण-पूर्व जर्मनी में हुए एक हालिया अध्ययन में पाया गया है कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन से मौसम के मिजाज और वायुमंडलीय परिसंचरण में बदल हो रहा है, इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की एलर्जी होने की संभावना है। साथ ही उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी प्रभावित हो सकती है।
अध्ययन जर्मनी में बवेरिया राज्य पर केंद्रित है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी तक इसके प्रभावों को पूरी तरह नहीं जाना गया है, हमें नहीं पता कि और किन मामलों में यह बदलाव प्रभावित कर सकता है।


Next Story