विश्व

सिंगापुर ने यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील... भारत समेत कई देश कर सकेंगे यात्रा

Bharti sahu
23 Oct 2021 12:32 PM GMT
सिंगापुर ने यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील... भारत समेत कई देश कर सकेंगे यात्रा
x
सिंगापुर ने शनिवार को कोरोना महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सिंगापुर ने शनिवार को कोरोना महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी। इसके साथ ही बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के यात्री अब सिंगापुर की यात्रा कर सकेंगे। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। सिंगापुर आने से दो हफ्ते पहले भारत समेत इन देशों का यात्रा करने वाले यात्रियों को यहां आने की अनुमति नहीं थी। अब इन देशों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई है और यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई है। 26 अक्टूबर 2021 रात 11: 59 बजे से इन देशों के यात्रियों को सिंगापुर की यात्रा कर सकेंगे।

हालांकि, इन देशों के यात्रियों को कोरोना से जुड़ी सख्त नियमों का पालन करना होगा। इसमें 10 दिनों का स्टे एट होम नोटिस पिरियड शामिल है। इन्हें 10 दिनों तक किसी कोरोना के लिए डेडिकेटेड फैसिलिटी में रहना होगा। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने उन छह दक्षिण एशियाई देशों में कोरोना स्थिति की समीक्षा की है । एक वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा कि इन देशों में स्थिति कुछ समय के लिए स्थिर हो गई है।अब इन देशों के यात्रियों को यहां उतरने से रोकने वाले सख्त नियमों की आवश्यकता नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को लागू होने वाले परिवर्तनों में सिंगापुर के निकट पड़ोसियों, मलेशिया और इंडोनेशिया के यात्रियों के लिए भी नियमों में ढील देना शामिल है। इसके अलावा आवश्यक श्रमिकों और छात्रों को 1 नवंबर 2021 से सिंगापुर की सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति होगी। बशर्ते वे यहां आने से पहले पूरी तरह से कोरोना टीकाकरण करा चुके हों। शुक्रवार तक सिंगापुर ने महामारी की शुरुआत के बाद कुल एक लाख 65 हजार 663 मामले सामने आ गए हैं। इस बीमारी ने देश में अब तक 294 लोगों की जान ले ली है।


Next Story