विज्ञान

चीन में मिले गहरे सिंकहोल में मिला प्राचीन जंगल देख वैज्ञानिक हुए हैरान

Tulsi Rao
15 May 2022 11:43 AM GMT
चीन में मिले गहरे सिंकहोल में मिला प्राचीन जंगल देख वैज्ञानिक हुए हैरान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चीन के वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत खोज की है। वैज्ञानिकों ने एक घाटी के आकार के सिंकहोल की खोज की है, जिसके अंदर एक जंगल है। ये सिंकहोल वैज्ञानिकों को चीन के दक्षिण में स्थित गुआंग्शी ज़ुआंग क्षेत्र में मिला है। ये सिंकहोल सतह से 630 फीट या 192 मीटर गहरा है। गुफाओं का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों (स्पेलोलॉजिस्ट) ने 6 मई को इस सिंकहोल की खोज की है। सिंकहोल जमीन के अंदर बनी गुफा की तरह आकृति को कहते हैं।

गेट स्‍लिम जूस से घटाएं पेट की चर्बी, जानें कैसे
वैज्ञानिकों को ये गुफा जब मिली तो उन्हें लगा कि ये गुफा अंधेरे से भरी होगी। लेकिन जब वे उसके अंदर गए तो हैरान रह गए। इस गुफा के अंदर एक जंगल था। सबसे हैरानी वाली बात ये कि इसके अंदर जो भी पेड़ थे उनकी ऊंची लगभग 40 मीटर थी और ये प्राचीन समय से हैं। उनकी शाखाएं गुफाओं में आने वाली रोशनी की तरफ बढ़ी हुई थीं।
कई प्रजातियों की हो सकती है खोज
अमेरिका में नेशनल केव एंड कार्स्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (NCKRI) के कार्यकारी निदेशक जॉर्ज वेनी ने कहा कि ये एक बेहद अच्छी खबर है। हालांकि वह इस रिसर्च में शामिल नहीं थे, लेकिन जिस संस्था ने ये गुफा खोजी है वह जॉर्ज वेनी के इंस्टीट्यूट से जुड़ी है। वैज्ञानिक इसे महत्वपूर्ण मान रहे हैं, क्योंकि उन्हें कई न खोजी गई प्रजातियों के मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी चीन में कार्स्ट टोपोग्राफी देखने को मिलती है।
मिल गया डूबा हुआ अटलांटिस! समुद्र की गहराइयों में वैज्ञानिकों को मिली 'सड़क', क्या काल्पनिक शहर का है रास्ता?
कैसे बने ये सिंकहोल
ये सिंकहोल 306 मीटर लंबा है और करीब 150 मीटर चौड़ा है। जिस इलाके में ये मिला है वहां गड्ढे और गुफाएं होती हैं। बारिश का पानी यहां लंबे समय तक जमा रहने के कारण एसिड में बद जाता है, जो पत्थरों में सुरंग और नालियां बना देता है। लगातार इसी प्रक्रिया से गुजरने के कारण ये गड्ढे बड़े हो जाते हैं। हालांकि इस सिंकहोल को पहले घाटी माना जा रहा था।


Next Story