विज्ञान

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी! अंतरिक्ष में 18 साल बाद दिखेगा दुर्लभ नजारा, सीधी रेखा में दिखेंगे 5 ग्रह

Tulsi Rao
3 Jun 2022 10:42 AM GMT
वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी! अंतरिक्ष में 18 साल बाद दिखेगा दुर्लभ नजारा, सीधी रेखा में दिखेंगे 5 ग्रह
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनियाभर के अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए बहुत अच्‍छी खबर है। इस सप्‍ताह अंतरिक्ष में एक दुर्लभ नजारा दिखने जा रहा है। रात के अंधेरे में अंतरिक्ष में 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। ये ग्रह हैं-बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्‍पति और शनि। ये सभी ग्रह शुक्रवार 3 जून की सुबह से एक सीधी रेखा में आ जाएंगे। यह दुर्लभ नजारा दिसंबर 2004 में अंतिम बार देखा गया था। यही नहीं इस साल बुध और शनि के बीच दूरी भी बहुत कम होगी।

स्‍काई एंड टेलिस्‍कोप के मुताबिक जो लोग इस दुर्लभ नजारे का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं, उन्‍हें दूरबीन की जरूरत होगी। उन्‍हें बुध ग्रह की तलाश के लिए क्षितिज के पूर्वी इलाके की ओर देखना होगा। स्‍पेस मैगजीन के मुताबिक जैसे-जैसे जून का महीना आगे बढ़ता जाएगा, बुध ग्रह और ज्‍यादा चमकीला होता जाएगा जिससे उसे पहचानना आसान हो जाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक बाकी के ग्रहों को लगातार बिना दूरबीन के ही देखा जा सकेगा।
दुर्लभ संयोग को देखने का सबसे अच्‍छा समय ?
विशेषज्ञों का कहना है कि 5 ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग को देखने का सबसे अच्‍छा समय सूर्योदय से 30 मिनट पहले है। इस खगोलीय नजारे को देखने के लिए दुनिया में बहुत उत्‍साह देखा जा रहा है। यह नजारा पूरी दुनिया में दिखाई देगा इसलिए इसे देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उत्‍तरी गोलार्द्ध में लोग इन ग्रहों को पूर्वी से लेकर दक्षिणी पूर्वी क्षितिज की ओर देख सकते हैं। वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में मौजूद लोग पूर्वी से पूर्वोत्‍तर क्षितिज की ओर देख सकते हैं।
हालांकि इस दुर्लभ नजारे के दीदार की एक ही शर्त है, वह है आसमान का साफ होना। यह नजारा पूरे जून महीने में दिखाई देगा, इसलिए किसी दिन नहीं दिखने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस शानदार जश्‍न में चंद्रमा भी शामिल होने जा रहा है। इन 5 ग्रहों के अलावा चांद भी 24 जून को शुक्र और मंगल ग्रह के बीच नजर आएगा। इस खास नजारे को सूर्योदय के 1 घंटे पहले बढ़‍िया तरीके से देखा जा सकेगा। अगर आप 5 ग्रहों को एक साथ देखने से चूक जाते हैं तो इसे देखने के लिए आपको साल 2040 तक का इंतजार करना होगा।


Next Story