विज्ञान

बिना आंखों वाला रहस्यमय जीव, लंबे-लंबे पैर, 45 करोड़ साल पुराने जीवाश्म देखकर चौंके वैज्ञानिक

Tulsi Rao
24 April 2022 2:57 PM GMT
बिना आंखों वाला रहस्यमय जीव, लंबे-लंबे पैर, 45 करोड़ साल पुराने जीवाश्म देखकर चौंके वैज्ञानिक
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जीवाश्मों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों (Palaeontologist) ने हाल ही में एक प्राचीन जानवर के खोज की घोषणा की है। कनाडा में सिमको झील के पूर्वी किनारे के पास एक पत्थर में इस जानवर के जीवाश्म मिले हैं। यहां वैज्ञानिकों को कई जीवाश्म मिलते रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इसे टॉमलिंसनस दिमित्री नाम दिया है। नमूनों के मुताबिक यह प्रजाति आर्थोपोड्स के एक विलुप्त समूह का हिस्सा है जिसे मार्रेलोमोर्फ के रूप में जाना जाता है। ये 45 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर पाए जाते थे।

यहां मिलने वाले अन्य जलीय जीवों के जीवाश्म आमतौर पर खनिजयुकत शरीर के अंग होते हैं, जो कठोर होते है। लेकिन ये प्रजाति पूरी तरह से नर्म शरीर वाली है, जिससे ये खोज और भी चौंकाने वाली है। टोरंटो के रॉयल ओंटारियो संग्रहालय के शोधकर्ता और अध्ययन के प्रमुख लेखक जोसेफ मोयसियुक कहते हैं, "हमें उम्मीद नहीं थी कि इस जगह पर एक नर्म शरीर वाला जीव मिलेगा।"
पंखों जैसी होती थी रीढ़
मोयसियुक ने बताया, "नरम शरीर वाले जीवाश्म का मिलना दुर्लभ है। दुनिया भर में कुछ ही जगह हैं जहां नरम शरीर वाले जीवाश्म मिले हैं।" जिस जीव का जीवाश्म मिला है वह दो इंच लंबा है। ये आसानी से हथेली के बराबर है। इसके सिर का डिजाइन बेहद जटिल है जिस पर सींग जैसी आकृति होती है। इनके शरीर पर पंखों जैसी रीढ़ होती थी। इसका बाकी शरीर अन्य ओर्थ्रोपोड जैसे कीड़े और मकड़ियों की तरह है।
लंबे-लंबे पैर, लेकिन नहीं है आंख
मोयसियुक का कहना है कि हमारा यह अनुमान है कि इसके सिर के नीचे बहुत लंबे पैर हैं। इसकी कोई आंख नहीं है, इसलिए हमें यह भी अंधा प्रतीत होता है। पैरों का इस्तेमाल ये चलने के दौरान आगे आने वाली बाधा को समझने के लिए करता रहा होगा। ये नई खोज 24 मार्च को जर्नल ऑफ पेलियोन्टोलॉजी में प्रकाशित हुई थी।


Next Story