- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- वैज्ञानिकों ने बनाई...
विज्ञान
वैज्ञानिकों ने बनाई भेड़ के खून से शक्तिशाली एंटीबॉडी, कोरोना का घातक स्वरूप भी हो सकेगा निष्क्रिय
Shubhra Nandy
30 July 2021 10:50 AM IST

x
वैज्ञानिकों ने भेड़ के रक्त से एक शक्तिशाली एंटीबॉडी विकसित की है।
वैज्ञानिकों ने भेड़ के रक्त से एक शक्तिशाली एंटीबॉडी विकसित की है। इससे कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस (सार्स-कोव-2) और इसके नए घातक स्वरूपों को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय किया जा सकता है।
जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट (एमपीआई) फॉर बायोफिजिकल केमिस्ट्री के शोधकर्ताओं ने उल्लेख किया कि ये सूक्ष्म एंटीबॉडी पूर्व में विकसित की गई इस तरह की एंटीबॉडी की तुलना में कोरोना वायरस को एक हजार गुना अधिक निष्क्रिय कर सकती है।
इस अनुसंधान से संबंधित रिपोर्ट एम्बो पत्रिका में प्रकाशित हुई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में इन एंटीबॉडी का चिकित्सीय परीक्षण किए जाने की तैयारी चल रही है। कम दाम में इन एंटीबॉडी का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जा सकता है।
ये कोविड-19 उपचार से संबंधित वैश्विक मांग को पूरा कर सकती है। उल्लेखनीय है कि एंटीबॉडी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में मदद करती है। ये वायरस से चिपककर उसे निष्क्रिय कर देती है।
Next Story





