विज्ञान

वैज्ञानिकों ने तैयार की महत्वपूर्ण डिवाइस, इस उपयोग से शुद्ध होगा पानी

Gulabi Jagat
29 March 2022 9:36 AM GMT
वैज्ञानिकों ने तैयार की महत्वपूर्ण डिवाइस, इस उपयोग से शुद्ध होगा पानी
x
वैज्ञानिकों ने तैयार की महत्वपूर्ण डिवाइस
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के रसायन विज्ञान विभाग में हुए एक शोध के तहत कैप्सूल के रूप एक ऐसी डिवाइस तैयार की गई है, जिसके उपयोग से पानी पूरी तरह से शुद्ध हो जाएगा। यह डिवाइस कार्बन नैनोट्यूब झिल्लियों से बनाई गई है। इसके पेटेंट को दस वर्षों के लिए मान्यता दे दी गई है।
इविवि के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. शेखर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शोध कर रहे छात्र राहुल कनौजिया एवं विभिन्न विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, वैज्ञानिकों, शोध छात्रों ने मिलकर यह डिवाइस तैयार की है।
पानी का मैलापन हटाने में करेगा दूर
डिवाइस आधारित कैप्सूल को पानी में डालते ही पानी से दूषित पदार्थों, मैलापन, तेल, बैक्टीरिया, वायरस और कार्बनिक तत्वों को आसानी से हटाने में मदद मिलेगी। ऐसे में आम लोगों को भी एक कैप्सूल की मदद से शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। डीन विज्ञान संकाय प्रो. शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के कोलकाता स्थित कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेडमार्क ने 10 वर्षों के लिए इसके पेटेंट को मान्यता दी है।
यह पेटेंट मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। जल मानव सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है। जनसंख्या वृद्धि, वैश्विक जलवायु परिवर्तन और पानी की गुणवत्ता में गिरावट के कारण शुद्ध जल की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राहुल कनौजिया के इस शोध की सफलता में डॉ. यशवंत राव (झारखंड), डॉ. पांडुरंग यशवंत (महाराष्ट्र), डॉ. जे. मधुशुधन (तमिलनाुड), डॉ. अरुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश) की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Next Story