- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- वैज्ञानिकों ने खोजा...
विज्ञान
वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा तरीका, जिससे इंसान की उम्र को बढ़ाया जा सकता है 120 साल तक
Nilmani Pal
3 Jun 2021 10:26 PM IST

x
वैज्ञानिकों ने एक प्रयोग चूहों पर किया, जो सफल रहा। रिसर्च के दौरान चूहे का जीवनकाल 23 फीसदी तक बढ़ गया
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लम्बी उम्र की चाहत रखते हैं तो इजराइली वैज्ञानिकों की नई रिसर्च आपको खुश करने वाली है। यहां के वैज्ञानिकों ने ऐसा तरीका खोजा है जिससे इंसान की उम्र को 120 साल तक बढ़ाया जा सकता है। रिसर्च करने वाली बार-इलान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इंसान के शरीर में SIRT-1 नाम के प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर उम्र लंम्बी की जा सकती है।
चूहों पर हुआ प्रयोग सफल रहा
वैज्ञानिकों ने एक प्रयोग चूहों पर किया, जो सफल रहा। रिसर्च के दौरान चूहे का जीवनकाल 23 फीसदी तक बढ़ गया। वैज्ञानिकों का कहना है, आने वाले समय में यह प्रयोग इंसान और बंदरों पर किया जाएगा। उम्मीद है इंसान का जीवनकाल बढ़कर 120 साल हो जाएगा।
क्यों खास है SIRT-1 प्रोटीन
शोधकर्ता हैम कोहेन का कहना है, यह प्रोटीन कैंसर से बचाने का काम भी करता है। रिसर्च के दौरान जब हमनें चूहे में इसकी मात्रा बढ़ाई तो उसकी उम्र बढ़ गई। यह प्रयोग नर और मादा दोनों चूहों पर किया गया, लेकिन नर चूहों की उम्र में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। नर चूहों का जीवनकाल 30 फीसदी और मादा का जीवनकाल 15 फीसदी तक बढ़ा।
प्रोटीन चूहों में एनर्जी को बढ़ाता है
कोहेन के मुताबिक, आमतौर पर बूढ़े होते चूहों में उम्र के साथ एनर्जी कम हो जाती है, लेकिन इनके शरीर में इस प्रोटीन को बढ़ाने पर ऊर्जा में बढ़ोतरी हुई। चूहे में जो बदलाव दिखे हैं उसे इंसानों में भी लागू किया जा सकता है। उम्मीद है यह असरदार साबित होगा।
प्रोटीन बढ़ाने वाली दवा की खोज जारी
शोधकर्ता हैम कोहेन ऐसी दवाओं की खोज करने में लगे हैं जो आसान और सुरक्षित तरीके से इंसान के शरीर में SIRT-1 प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सके। वैज्ञानिक ऐसे अणु विकसित कर रहे हैं जो इस प्रोटीन को बढ़ाने में मदद कर सकें।
Next Story





