विज्ञान

वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में धरती जैसा ग्रह, ब्रिटिश रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की तरफ से बताई गई ये बात

Gulabi
11 March 2022 4:39 PM GMT
वैज्ञानिकों ने खोजा ब्रह्मांड में धरती जैसा ग्रह, ब्रिटिश रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की तरफ से बताई गई ये बात
x
ब्रह्मांड में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है
ब्रह्मांड में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। अभी किसी के पास यह जानकारी नहीं है कि क्या ब्रह्मांड में धरती जैसा कोई और ग्रह है जहां पर जीवन हो। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी तलाश में जुटे हुए हैं। क्या ब्रह्मांड में कोई ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है?
लेकिन समय-समय पर ब्रह्मांड में दूसरे ग्रहों पर जीवन होने की संभावना जताई जाती है। वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में एक धरती जैसा ग्रह खोजा है। हाल ही में एक रिसर्च प्रकाशित किया गया है जिसमें यह बात कही गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि डूबते हुए सूर्य के पास धरती जैसा ग्रह हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह पर जीवन होने की संभावना जताई गई है। रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के नोटिस में इस रिसर्च के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में...
ब्रिटिश रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की तरफ से बताया गया है कि यह ग्रह व्हाइट ड्वार्फ' तारे का चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिकों ने आगे जो बताया है कि वह बेहद हैरान करने वाली जानकारी है। उनका कहना है कि यह ग्रह रहने लायक क्षेत्र में मिला है जो तारे के 'हैबीटेबल जोन' कहे जाते हैं।
दरअसल, 'हैबीटेबल जोन' जीवन के लिहाज से अनुकूल होता है, क्योंकि यहां न ज्यादा गर्म होता है और न ही अधिक ठंडा। वैज्ञानिकों ने बताया कि पहली बार 'व्हाइट ड्वार्फ' के 'हैबीटेबल जोन' को देखा गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी जगह पर जीवन की संभावना होती है।
वैज्ञानिकों ने जिस ग्रह को खोजा है कि वह धरती से 117 प्रकाश वर्ष दूर है। लेकिन वैज्ञानिकों को इसका सबूत नहीं मिला है कि वहां ग्रह स्थित है। वैज्ञानिकों की अनुमान लगाने की वजह चंद्रमा के आकार की संरचनाओं की गतिविधियां है।
Next Story