- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- वैज्ञानिकों ने किया...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तेल अवीव: क्या कोई बूढ़ा व्यक्ति फिर से अपनी जवानी पा सकता है? तो इसका जवाब हां में है क्योंकि इजरायल (Israel) में 'रिसर्च एंड डेवलपमेंड यूनिट' के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने ह्यूमन बॉडी (Human Body) के दो प्रमुख क्षेत्रों में होने वाली प्रक्रियाओं को उलटकर ये मुमकिन कर दिया है.
'जर्नल एजिंग' में प्रकाशित हुए एक नए शोध के मुताबिक, एजिंग समय के साथ मनुष्यों में होती है लेकिन हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी (Hyperbaric Oxygen Therapy) के द्वारा इसे जैविक रूप से उलट दिया गया है.
रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट, शमीर मेडिकल सेंटर, इजराइल (Israel) में याफित हचमो के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने 64 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 35 बुजुर्गों की ह्यूमन क्लॉक को उलट दिया. वैज्ञानिकों ने इन बुजुर्गों के शरीर के उन दो प्रमुख क्षेत्रों में होने वाली प्रक्रियाओं को विपरीत दिशा में मोड़ दिया जो उम्र बढ़ने के साथ निर्बलता और बीमार करने के लिए जिम्मेदार होती हैं.
दरअसल लोगों की उम्र बढ़ने के साथ गुणसूत्रों (Chromosomes) के सिरों पर मौजूद सुरक्षात्मक कैप्स, जिन्हें टेलोमेरेस (Telomerase) कहा जाता है, छोटे हो जाते हैं और डीएनए क्षतिग्रस्त हो जाता है. परिणामस्वरूप कोशिकाएं रेप्लिकेट करना बंद कर देती हैं. इस समय सेन्सेंट कोशिकाओं का भी शरीर में निर्माण होता है, जो पुनर्निमाण को रोकती हैं. लेकिन इजरायल के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने इस प्रक्रिया को उलट दिया है.





