विज्ञान

वैज्ञानिकों का दावा- DNA की सबसे साफ तस्वीर सामने आने से नई जीन थैरेपी विकसित करने में मिलेगी मदद

Admin4
17 Feb 2021 2:11 PM GMT
वैज्ञानिकों का दावा- DNA की सबसे साफ तस्वीर सामने आने से नई जीन थैरेपी विकसित करने में मिलेगी मदद
x
वैज्ञानिकों ने इंसानी DNA की सबसे साफ तस्वीर पेश की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैज्ञानिकों ने इंसानी DNA की सबसे साफ तस्वीर पेश की है। तस्वीर में DNA के एटम मूवमेंट करते नजर आ रहे हैं। यह DNA के एक मॉलिक्यूल की तस्वीर है। जिसे एटॉमिक माइक्रोस्कोप और सुपरकम्प्यूटर की मदद से तैयार किया गया है।

साफ नजर आया अणुओं का मूवमेंट

DNA के नए वीडियो को शेफील्ड, लीड्स और यॉर्क यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, इस मॉडल को समझने के बाद अब नई जीन थेरेपी को विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे पहले केवल माइक्रोस्कोप की मदद से DNA का एक मॉडल तैयार किया गया था, लेकिन उससे अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही है। नए वीडियो में अणुओं के मूवमेंट को देखा और समझा जा सकता है।

बालों के रंग से लेकर नाक के आकार के लिए DNA जिम्मेदार
DNA का पूरा नाम डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड है। यह कई अणुओं का एक समूह है। इसमें जेनेटिक कोड होता है। पेरेंट्स की खूबियों और खामियों को यही DNA अगली पीढ़ी में लेकर जाता है। इंसान में बालों के रंग और नाक के आकार तक के लिए यही DNA जिम्मेदार होता है।

DNA का सबसे प्रचलित मॉडल 1953 में पेश हुआ था

1953 में पहली बार बायोलॉजिस्ट जेम्स वॉटसन और फ्रेंसिस क्रिक ने मिलकर DNA का एक मॉडल पेश किया था। यही मॉडल सबसे प्रचलित है। उन्होंने अपने मॉडल में बताया था कि कैसे इसमें जेनेटिक कोड छिपा होता है। यह चार तरह के केमिकल एडिनीन, ग्वानीन, सायटोसिन और थायमिन से मिलकर बना होता है।

DNA में दिखने वाली सर्किलनुमा संरचना इंसान की सेहत और बढ़ती उम्र के असर को बताती है।

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी वैज्ञानिकों का कहना है, DNA में दिखने वाले मिनी सर्किल इंसान की सेहत और बढ़ती उम्र के असर को दिखाते हैं। इन्हें बदला भी जा सकता है।


Next Story