विज्ञान

वैज्ञानिकों का दावा: लाओस की गुफाओं में पाए गए covid संक्रमण फैलाने वाले चमगादड़

Tara Tandi
23 Sept 2021 12:24 PM IST
वैज्ञानिकों का दावा:  लाओस की गुफाओं में पाए गए covid संक्रमण फैलाने वाले चमगादड़
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना संक्रमण का फैलाव चमगादड़ों से ही हुआ। इसके लिए इन्हें ही जिम्मेदार माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चीन में चमगादड़ से मनुष्य में कोविड वायरस आया। 2019 के अंत में चीन में कोरोना फैलने के बाद वायरस ने लाखों लोगों की जान ले ली, अभी तक दुनिया में दो करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबिक करोड़ों लोग अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

वहीं, वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में नया खुलासा किया है कि लाओस की गुफाओं में जो चमगादड़ मिले हैं, उसमें कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के इस खुलासे के बाद लोगों के अंदर एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर डर पैदा हो गया है। विशेषज्ञों ने साफ कर दिया है कि यह चमगादड़ मनुष्यों को सीधे संक्रमित कर जान ले सकता है।

वुहान लैब से फैला था कोरोना संक्रमण

बता दें कि कोरोना संक्रमण फैलने के लिए चमगादड़ को ही जिम्मेदार माना जाता है। वहीं वैज्ञानिकों का दावा है कि चीन के वुहान लैब में चमगादड़ों पर किए जा रहे प्रयोग के दौरान लीक होने से कोरोना संक्रमण फैला और बहुत जल्द ही लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

Next Story