विज्ञान

वैज्ञानिकों का दावा: 1 ग्राम DNA में 2.15 करोड़ डेटा स्टोर कर सकते हैं!

Triveni
22 Dec 2020 9:18 AM GMT
वैज्ञानिकों का दावा: 1 ग्राम DNA में 2.15 करोड़ डेटा स्टोर कर सकते हैं!
x
आज हम प्रतिदिन जितनी मात्रा में डेटा का उत्पादन कर दरहे हैं उसे सहेज के रखने के लिए हमासरे पास पर्याप्त स्टोरेज नहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज हम प्रतिदिन जितनी मात्रा में डेटा का उत्पादन कर दरहे हैं उसे सहेज के रखने के लिए हमासरे पास पर्याप्त स्टोरेज नहीं है।ऐसे में हजारों सालों तक मानव विकास से जुड़ी जानकारियों और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए हमें ज्यादा भंडारण क्षमता की जरूरत है। डीएनए एक दिन हार्ड ड्राइव, टेप और अन्य भंडारण माध्यमों को बदल सकता है। यह बहुत जल्द संभव होने वाला है। वैज्ञानिकों द्वारा पिछले कुछ वर्षों में डीएनए का उपयोग करके सैकड़ों मेगाबाइट डेटा को एन्कोड किया गया है। इसमें पृथ्वी पर मौजूद हर चीज की जानकारी स्टोर की जा सकेगी।

1 ग्राम डीएनए में 2.15 करोड़ जीबीडेटा स्टोरेज
साल 2024 तक इंसान से जुड़ी तमाम जानकारी डीएनए के एक छोटे भाग में ही स्टोर की जा सकेगी। यानी हमसे जुड़ी जानकारी हजारों साल तक सिंथेटिक डीएनए के रूप में संग्रहित रहेगी। एक ग्राम डीएनए में 215 पेटाबाइट्स डेटा (2.15 करोड़ जीबी) संग्रहण की क्षमता होती है।
1 ग्राम डीएनए में 2.15 करोड़ डेटा स्टोर कर सकते हैं
30 फीसदी कंपनियां जुड़ेगी
आने वाले चार वर्षों में ही डीएनए स्टोरेज से दुनिया के 30 फीसदी डिजिटल व्यवसाय जुड़े होंगे। यहां हम अपने एक साल के बराबर का डेटा हजारों सालों के लिए ङ्क्षसथेटिक डीएनए के रूप में संग्रहीत कर सकेंगे। अभी डिजिटली रूप से उेटा स्टोर करने की अवधि अधिकतम 30 साल तक ही है।


Next Story