विज्ञान

वडोदरा में 100 करोड़ के खर्च से स्थापित होगी साइंस सिटी

Tulsi Rao
20 March 2022 12:17 AM IST
वडोदरा में 100 करोड़ के खर्च से स्थापित होगी साइंस सिटी
x
उन्होंने वडोदरा में साइंस सिटी बनाए जाने की सिफारिश की थी। अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी देश के श्रेष्ठ साइंस सिटी में शामिल है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वडोदरा में अहमदाबाद की तरह साइंस सिटी का निर्माण होगा। यह गुजरात की दूसरी साइंस सिटी होगी। राज्य सरकार 7 से 8 एकड़ जमीन में इसका निर्माण करेगी। यह अहम घोषणा राज्य के राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने की।

सुजलाम सुफलाम जल संरक्षण योजना के तहत उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके प्रयास से यह सफलता मिली है और वडोदरा में 100 करोड़ के खर्च से साइंस सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों में विज्ञान को लेकर रूचि बढऩे के उद्देश्य से उन्होंने वडोदरा में साइंस सिटी बनाए जाने की सिफारिश की थी। अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी देश के श्रेष्ठ साइंस सिटी में शामिल है।
राज्यभर में होंगे वीरांजलि कार्यक्रम, 23 से शुरुआत
अहमदाबाद. देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू व अन्य की शहीदों की शहादत को याद करने के लिए राज्यभर में वीरांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे। वीरांजलि समिति के स्थापक व भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल २३ मार्च को कर्णावती क्लब में इसका शुभारंभ करेंगे। उसके बाद २४ मार्च को निकोल में इसका आयोजन किया जाएगा। दो अप्रेल को राजकोट, तीन को कच्छ, १० को सूरत, 14 को जूनागढ़, 16 को बनासकांठा, 17 को महेसाणा और 23 अप्रेल को आणंद में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। २००८ में वस्त्रापुर लेक से शुरू हुआ यह कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते दो साल वर्चुअली हुआ। सांईराम दवे ने कहा कि देशभक्ति के इस कार्यक्रम में पहली बार क्रांतिवीरों पर मल्टीमीडिया शो होगा, जिसमें रंगमंच के और नृत्य के १०० से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे


Next Story