विज्ञान

20 साल में पहली बार रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका से भरी उड़ान

Subhi
6 Oct 2022 3:03 AM GMT
20 साल में पहली बार रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका से भरी उड़ान
x
केप केनवरल, पांच अक्टूबर (एपी) बीस साल में पहली बार बुधवार को किसी रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी।

केप केनवरल, पांच अक्टूबर (एपी) बीस साल में पहली बार बुधवार को किसी रूसी अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी।

यूक्रेन संकट को लेकर दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद रूसी अंतरिक्ष यात्री नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और जापान के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ।

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में 'इयान' तूफान के कारण उनकी स्पेस-एक्स कंपनी के रॉकेट की उड़ान टाल दी गयी थी।

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री कोइची वकाता ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि इस प्रक्षेपण के जरिए हम फ्लोरिडा के आसमान को सभी के लिए थोड़ा सा रोशन करेंगे।''

कोइची वकाता के साथ अमेरिका नौसेना की कर्नल निकोल मान, कैप्टन जोश कसाडा और रूस की एकमात्र महिला अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। इनका यह मिशन पांच महीने तक चलेगा। सभी अंतरिक्ष यात्री बृहस्पतिवार को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूबियो ने दो सप्ताह पहले कजाख्स्तान से सोयुज रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी, उसके बदले अन्ना किकिना ने अमेरिका से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।


क्रेडिट ; navbharattimes

Next Story