विश्व

बंकरों में आग लगने से बड़ा हादसा, 6 सैनिकों की मौत

jantaserishta.com
21 Feb 2023 9:16 AM IST
बंकरों में आग लगने से बड़ा हादसा, 6 सैनिकों की मौत
x
मॉस्को (आईएएनएस)| रूस के कुस्र्क क्षेत्र में एक बंकर में आग लगने से छह रूसी सैनिकों की मौत हो गई। आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने सोमवार को मंत्रालय के हवाले से कहा, छह पीड़ित पश्चिमी सैन्य जिले के सैनिक थे, जो कुस्र्क क्षेत्र में तैनात थे।
मंत्रालय के अनुसार, सैनिकों ने सुरक्षा आवश्यकताओं का घोर उल्लंघन किया, जिससे एक ज्वलनशील तरल फट गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग तेजी से फैली, जिससे छह सैनिकों की मौत हो गई। मंत्रालय के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story