विज्ञान

सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है रोवर प्रज्ञान : इसरो

Rani Sahu
28 Aug 2023 2:11 PM GMT
सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है रोवर प्रज्ञान : इसरो
x
चेन्नई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि चंद्रमा पर भारत का रोवर प्रज्ञान सावधानी से घूम रहा है। वह नुकसान से बचते हुए आगे बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि 27 अगस्त को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर दूर 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला। रोवर को रास्ते पर वापस लौटने का आदेश दिया गया। यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
23 अगस्त को चंद्रमा की धरती पर सुरक्षित लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंच गया।
Next Story