विज्ञान

Study में खुलासा! फिर लौट सकती है कोरोना जैसी खतरनाक महामारी,

Triveni
22 Dec 2022 3:31 PM IST
Study में खुलासा! फिर लौट सकती है कोरोना जैसी खतरनाक महामारी,
x

फाइल फोटो 

रूस की एक लैब में एक ऐसे वायरस पर रिसर्च किया जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रूस की एक लैब में एक ऐसे वायरस पर रिसर्च किया जा रहा है जिसके चलते एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जो दोबारा देश में तबाही मचा सकता है। जानकारी के अनुसार हिम युग में सैंकड़ों जानवर इस वायरस की चपेट में आए थे। बताया जा रहा कि उस समय मैमथ और गैंडों की मौत हुई थी। रूस की एक बायोवेपंस लैब जिसमें 4 वर्ष पुराने वायरस को लेकर रिसर्च की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रूस के याकुटिया में 4 वर्ष पहले बर्फ के नीचे दबे मैमथ और गैंडों के शव मिले हैं। बर्फ के नीचे दबे और 55 डिग्री से भी कम तापमान होने की वजह से इन जानवरों के शरीर सही व्यवस्था में पाए गए हैं। विशेषज्ञों ने रिसर्च दौरान यह पाया कि जानवरों की मौत की वजह एक खतरनाक वायरस है जो उनके शरीर से मिला है।

दूसरी तरफ लंदन के एक विशेषज्ञ फिलिपा लेंट्जोस ने कहा इस वायरस को जिंदा करना यानी इंसानों और जानवरों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है। इस वायरस को झेलने के लिए इम्युनिटी मजबूत होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर यह वायरस जिंदा होता है और लैब से बाहर दस्तक देता है तो दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर सकता है। वायरस जिंदा होन से जानलेवा महामारी भी फैल सकती है। इस रिसर्च पर हर एक विशेषज्ञ ने अपनी राय दी है।

Next Story