- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- विज्ञान
- /
- चंद्रमा की सतह पर पहली...
विज्ञान
चंद्रमा की सतह पर पहली बार उतरा ‘रेंजर-4’ अमेरिकी अंतरिक्ष यान
Tara Tandi
26 April 2025 12:34 PM IST

x
New Delhi नयी दिल्ली: अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान 26 अप्रैल के दिन चंद्रमा की सतह पर उतरा था। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण हालांकि इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका था।
देश-दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1654: यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755: रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828: यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1903 : गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1920: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
1959: क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘रेंजर-4’ ने चांद की सतह पर कदम रखा।
1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ, जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकिरण हुआ।
1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2020 : देश में कोविड महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंची।
2024: यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाज को निशाना बनाकर मिसाइलों को दागा
Tagsचंद्रमा सतहपहली बार उतरारेंजर-4अमेरिकी अंतरिक्ष यानRanger-4American spacecraftlanded for the first time on the lunar surfaceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





